फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strong Earthquake Hits Southeast Taiwan Second Time, Tsunami warning Issued Know More News in Hindi

Earthquake: ताइवान में 6.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 300 किमी दायरे में सुनामी का अलर्ट

Sun, 18 Sep 2022 03:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Sep 2022 03:35 PM IST
सार

भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि यहां की एक दो मंजिला इमारत ढह गई और एक जगह पर ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना है। 

विज्ञापन
Strong Earthquake Hits Southeast Taiwan Second Time, Tsunami warning Issued Know More News in Hindi
ताइवान में भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक शक्तिशाली भूकंप के झटकों से रविवार को ताइवान की धरती कांप उठी। जानकारी के मुताबिक, यहां 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतनी तेज थे कि यहां की एक दो मंजिला इमारत ढह गई और एक जगह पर ट्रेन के पटरी से उतर जाने की सूचना है। 

विज्ञापन


अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 2:44 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर शहर के उत्तर में 50 किलोमीटर तक भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था। बताया गया कि दो मंजिला इमारत के गिरने के बाद दो घायलों को निकाला गया है। भूकंप के झटकों के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग जान बचाने के लिए इमारत से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह भूकंप की तीव्रता सात से ऊपर
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ताइवान के युजिंग से 85 किमी दूर भूकंप की तीव्रता 7.2 रिकॉर्ड की गई। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार छह बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर था।

जापान में सुनामी का अलर्ट
जापान के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां नागरिकों को अंधेरा होने से पहले दक्षिणी टापू कयूशु खाली करने के लिए कहा है। रविवार को यहां भीषण तूफान आने की आशंका है। इसके कारण 20 इंच तक बारिश हो सकती है। कहा गया है कि ताइवान से जुड़े द्वीप पर सुनामी का खतरा बना हुआ है। 


जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed