{"_id":"5ee52c2d8ebc3e4309576afd","slug":"earthquake-in-southern-japan-centered-at-depth-of-160-km-intensity-6-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 160 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 160 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र
Sun, 14 Jun 2020 01:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक अम्मी द्वीपसमूह में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 160 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। हालांकि, अभी तक एजेंसी की तरफ से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही भूकंप से किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इस बीच, संबंधित अधिकारी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जापान के टोक्यो से दूर कुछ दिनों पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केंद्र टोक्यो से 85 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व इलाके में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक वहां रिक्टर पैमाने पर 5.6 की तीव्रता दर्ज की गई थी।
विज्ञापन