फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in japan impact of quake recorded in camera

Video: जापान में भूकंप से भारी तबाही, कांपा पूरा मेट्रो स्टेशन, सड़कों पर पड़ीं दरारें; देखें भयावह मंजर

Tue, 02 Jan 2024 10:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Jan 2024 10:25 AM IST
सार

जापान में 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई है। वहीं दो झटकों की तीव्रता 7.6 और 6 थी। जोरदार भूकंप के कारण पश्चिमी तट के किनारे पर स्थित इमारतें ढह गईं।

विज्ञापन
Earthquake in japan impact of quake recorded in camera
Earthquake in Japan - फोटो : Social Media

विस्तार

नए सल के दिन जापान में लगातार भूकंप के झटकों के कारण 48 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के कारण कई घर क्षतिग्रस्त भी हो गए और कहीं-कहीं आग भी लगी। सोमवार को जापान में लगातार एक के बाद एक 155 भूकंप के झटके आए। इन झटकों से हुए नुकसान का आकलन अभी भी किया जा रहा है। इसी के साथ एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों और मेट्रो स्टेशन कीहालत को दिखाया गया है।
विज्ञापन


वीडियो में रिकॉर्ड हुआ भूकंप के झटके 
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में भूकंप के झटकों से बचने के लिए लोगों को घरों से बाहर भागते हुए देखा गया है। सड़कों में दरार पड़ने के कारण लोग सुरक्षित जगहों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि मेट्रो स्टेशन भी कांप उठा।
विज्ञापन


155 झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी
जापान में 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई है। वहीं दो झटकों की तीव्रता 7.6 और 6 थी। जोरदार भूकंप के कारण पश्चिमी तट के किनारे पर स्थित इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहना है कि होंशू के मुख्य द्वीप इशिकावा प्रान्त में आए भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। वहीं, जापानी अधिकारियों का कहना है कि इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। 155 भूकंपों के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन जापानी अधिकारियों के संपर्क में है और जापानी लोगों के लिए कोई भी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। ऊंची लहरों के उठने की संभावना को देखते हुए तटीय इलाकों के निवासियों को उनके घरों में लौटने के लिए मना किया गया है। देश भर से हजारों की संख्या में सेना के कर्मियों, दमकल कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को क्षतिग्रस्त इलाकों में भेजा गया है। रनवे में दरार पड़ने के कारण एक हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed