फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in Indonesia: Many buildings damaged in Java island, six deaths, no tsunami threat

इंडोनेशिया में भूकंप: जावा द्वीप में कई इमारतें क्षतिग्रस्त, छह की मौत पर सुनामी का खतरा नहीं

Sat, 10 Apr 2021 08:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मलंग 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मलंग  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 08:57 PM IST
सार

  • रिक्टर स्केल पर तीव्रता छह दर्ज की गई
  • बाली तक महसूस किए गए झटके

विज्ञापन
Earthquake in Indonesia: Many buildings damaged in Java island, six deaths, no tsunami threat
भूकंप - फोटो : iStock

विस्तार

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शनिवार को आए भूकंप से छह व्यक्ति की मौत हो गई। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूकंप के झटके पर्यटक केंद्र बाली में भी महसूस किए गए। हालांकि सुनामी को कोई खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार अपराह्न दो बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इसका केंद्र पूर्वी जावा प्रांत के मलंग जिले के सुम्बरपुकंग शहर से 45 किलोमीटर दक्षिण में 82 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
विज्ञापन


भूस्खलन का खतरा कायम
इंडोनेशिया के भूकंप एवं सुनामी केंद्र के प्रमुख रहमत त्रियोनो ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर स्थित था, लेकिन भूकंप के झटके में सुनामी उत्पन्न करने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने इसके बावजूद लोगों से मिट्टी या चट्टानों के ऐसे ढलानों से दूर रहने का आग्रह किया जहां भूस्खलन का खतरा हो। टेलीविजन की खबरों में पूर्वी जावा प्रांत के कई शहरों में मॉल और इमारतों से लोगों को दहशत में भागते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार महिला पर गिरी चट्टान
पूर्वी जावा के लुमाजैंग जिले में चट्टानों गिरने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उप जिला प्रमुख इंदा अंपरवती ने ‘मेट्रो टीवी’ को यह जानकारी दी। जिले में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के काली उलुंग गांव में क्षतिग्रस्त मकान के मलबे से दो के शव मिले वहीं लुमाजैंग व मलंग जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी दो की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति का शव मलंग   जिले में मिला। 

इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने मलंग के पड़ोसी शहर ब्लीतर स्थित एक अस्पताल की क्षतिग्रस्त छत सहित क्षतिग्रस्त कुछ घरों एवं इमारतों के वीडियो एवं तस्वीरें जारी की। प्राधिकारी प्रभावित क्षेत्रों से हताहत हुए लोगों और क्षति की पूरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।


बता दें, इंडोनेशिया में अक्सर आते हैं झटके, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है। गत जनवरी में पश्चिम सुलावेसी प्रांत स्थित मामुजू और माजिनी जिलों में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 6,500 अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं इसके चलते 92,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed