फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake: Armenia-Turkey reopen border for 1st time in 30 years for humanitarian aid

Earthquake: भूकंप ने पिघलाई तुर्किये-अर्मेनिया के बीच जमी बर्फ, 30 साल बाद खोली गईं दोनों देशों की सीमाएं

Sun, 12 Feb 2023 11:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 11:42 AM IST
सार

अर्मेनियाई और तुर्की अजरबैजान के बीच जातीय संघर्ष के बाद से दोनों देशों के बीच सीमाएं 1993 से बंद हैं। अर्मेनिया के लोगों का कहना है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य में बड़ी संख्या में लोगों की हत्याएं हुई थीं।

विज्ञापन
Earthquake: Armenia-Turkey reopen border for 1st time in 30 years for humanitarian aid
अर्मेनिया- तुर्किये ने खोलीं सीमाएं - फोटो : ANI

विस्तार

तुर्किये इन दिनों विनाशकारी भूकंप के बाद फैली तबाही से गुजर रहा है। बीते सोमवार को यहां आया भूकंप अब तक 28 हजार से ज्यादा जानें ले चुका है। शहर के शहर तबाह हो गए हैं और अब तक राहत व बचाव कार्य जारी है। इस भूकंप ने तुर्किये के साथ कई देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ को भी पिघलाने का काम किया है। कई ऐसे देश हैं, जिन्होंने तुर्किये के साथ अच्छे संबंध न होने के बावजूद मानवीय सहायता के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। 

विज्ञापन


अर्मेनिया भी ऐसे ही देशों मे से एक है। बीते शनिवार को अर्मेनिया और तुर्किये के बीच सीमा द्वार को करीब 30 साल बाद खोला गया और मानवीय सहायता लेकर अर्मेनिया के ट्रक भूकं प्रभावित देश के लिएरवाना हुए। तुर्किये की समाचार एजेंसी अनादोलु की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दशकों में ऐसा पहली बार है, जब दोनों देशों ने अपनी सीमाओं को खोला है। 
विज्ञापन


100 टन भोजन व राहत सामग्री लेकर पहुंचे ट्रक 
तुर्किये के विशेष दूत सेरदार किलिक ने ट्वीट कर बताया, 100 टन भोजन, पानी समेत मानवीय सहायता लेकर पांच ट्रक अलीकन सीमा से तुर्किये पहुंचे हैं। इस बीच, अर्मेनिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष रुबेन रुबिनियन ने भी कहा, मानवीय सहायता वाले ट्रक अर्मेनियाई-तुर्किये सीमा पार कर गए और भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए अपने रास्ते पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तुर्किये-अर्मेनिया के बीच दशकों से तनावपूर्ण हैं रिश्ते 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्मेनियाई और तुर्की अजरबैजान के बीच जातीय संघर्ष के बाद से दोनों देशों के बीच सीमाएं 1993 से बंद हैं। कहा गया है कि 1990 के दशक के बाद से, दोनों देशों के बीच संबंध खराब हैं। अर्मेनिया के लोगों का कहना है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य में बड़ी संख्या में लोगों की हत्याएं हुई थीं। अर्मेनिया इसे नरसंहार मानता है। कहा जाता है कि इस दौरान करीब तीन लाख अर्मेनियाई लोगों का कत्ल कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed