फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM S Jaishankar visits Sailani Avenue in Perth, meets veterans, Indian community leaders

Australia: जयशंकर ने सैलानी एवेन्यू का किया दौरा, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात; क्यों खास है यह जगह

Sat, 10 Feb 2024 01:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

Australia: सातवें हिंद महासागर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर ने शनिवार को पर्थ के सैलानी एवेन्यू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
EAM S Jaishankar visits Sailani Avenue in Perth, meets veterans, Indian community leaders
एस जयशंकर - फोटो : एक्स/एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार को उन्होंने यहां सैलानी एवेन्यू का दौरा किया और भारतीय समुदाय के नेताओं और जाने-माने लोगों से मुलाकात की। सैलानी एवेन्यू सड़क का नाम भारतीय मूल के सैनिक नैन सिंह सैलानी के नाम पर रखा गया है। 

विज्ञापन

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "पर्थ में सैलानी एवेन्यू का दौरा किया। इस स्थान का नाम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सैनिक नैन सिंह सैलानी के नाम पर रखा गया है। हमारे कुछ दिग्गजों और भारतीय समुदाय के नेताओं से मिलकर खुशी हुई।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानी 1885 में 22 साल की उम्र में भारत से ऑस्ट्रेलिया आए थे। शुरुआत में वह पर्थ से करीब 400 किलोमीटर उत्तर में गेराल्डन शहर में रहते थे। यहां वह एक मजदूर के रूप में काम करते रहे। यहां फरवरी 1916 में पहले विश्व युद्ध के दौरान वह पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई इंपीरियल फोर्स की 44वीं इन्फ्रैंट्री बटालियन में शामिल हुए थे। बेल्जियम अभियान के दौरान उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 

विज्ञापन

इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, मेरी मित्र विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ सातवें हिंद महासागर सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह की चर्चा में शामिल हुआ। हमने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों, हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत के अपने साझा हितों पर चर्चा की। 

जयशंकर दो दिवसीय सातवें हिंद महासागर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलियाई शहर पर्थ में हैं। यह सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों के लिए सुरक्षा और विकास के लिए एक प्रमुख परामर्शी मंच है। इसे भारतीय विदेश मंत्री के इंडिया फाउंडेशन के जरिए हर साल आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में 22 से ज्यादा देशों के मंत्रियों और 16 देशों और छह संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं। यह सम्मेलन महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रतिष्ठित नेताओं और प्रतिनिधियों को एक साथ लाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed