फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   eam s jaishankar delivers keynote address at 8th indian ocean conference in oman

S Jaishankar: विदेश मंत्री जयशंकर ने 8वें हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया, भारत-ओमान संबंधों को बताया खास

Mon, 17 Feb 2025 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Feb 2025 11:33 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री के साथ मिलकर 'मांडवी टू मस्कट: भारतीय समुदाय और भारत और ओमान का साझा इतिहास' नामक किताब का विमोचन किया। इस किताब में ओमान में भारतीय मूल के लोगों के योगदान और सदियों पुराने दोनों देशों के लोगों के संबंधों पर प्रकाश डाला गया है।

विज्ञापन
eam s jaishankar delivers keynote address at 8th indian ocean conference in oman
डॉ. एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ओमान दौरे पर हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान में आयोजित हो रहे आठवें हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधति किया। डॉ. जयशंकर ने भारत और ओमान के कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के अवसर पर एक लोगो भी लॉन्च किया। साथ ही दोनों देशों की साझा विरासत पर एक किताब का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर फोकस
विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया विदेश मंत्री आठवें हिंद महासागर सम्मेलन में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में विदेश मंत्री भारत के समर्पण को रेखांकित करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र की बात कही गई है। विदेश मंत्री ने ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र अलबुसैदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने पर बात की गई। विदेश मंत्री ने ओमान की सरकार को हिंद महासागर सम्मेलन आयोजित करने के लिए सराहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री के साथ मिलकर 'मांडवी टू मस्कट: भारतीय समुदाय और भारत और ओमान का साझा इतिहास' नामक किताब का विमोचन किया। इस किताब में ओमान में भारतीय मूल के लोगों के योगदान और सदियों पुराने दोनों देशों के लोगों के संबंधों पर प्रकाश डाला गया है। हिंद महासागर सम्मेलन से इतर डॉ. जयशंकर ने ब्रुनेई, बांग्लादेश, ईरान, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस, नेपाल के विदेश मंत्रियों से भी द्विपक्षीय मुलाकात की। इन बैठकों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर आपसी सहयोग और हिंद महासागर में समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed