कराची में धूल भरी आंधी ने बरपाया कहर, तीन की मौत, 10 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कराची शहर में रविवार रात को तेज आंधियों ने कहर बरपाया। जिसकी वजह से बहुत से लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने सोमवार को धूलभरी आंधी के साथ तूफान की आशंका जताई थी। शहर में खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पीपुल्स चौरांगी के नजदीक पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। दूसरी घटना में टीपू सुल्तान रोड पर स्थित स्कूल की छत गिर गई जिसके कारण पांच बच्चे घायल हो गए। बचाव दल के सूत्र ने कहा कि उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक मस्जिद के इमाम उस समय घायल हो गए जब मस्जिद की अस्थाई छत गिर गई।
लांधी नंबर तीन में घर की दीवार ढहने से दो लोग घायल हो गए। बचाव दल के सूत्रों ने कहा, घर की छत गिरने से सुरजनी शहर के दो लोग घायल हो गए। कम दबाव प्रणाली के कारण तूफान उठा। इससे जहां तापमान में गिरावट आने से निवासियों को थोड़ी राहत मिली वहीं विजिबिलिटी कम होने से कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
कई और क्षेत्रों में लोगों के घायल होने की सूचना है। बचाव दल ने सड़क से कई गिरे हुए पेड़ और खंभों को हटाया है। तूफान ने शहर के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। जिसमें गुलशन-ए-इकबाल, एसआईटीई, मलिर, लांडी, स्टेडियम रोड, गुलिस्तां-ए-जौहर, उत्तरी कराची और उत्तरी नजिमाबाद शामिल है। भारत में भी तूफान ने अपना कहर बरपाया है। मिजोरम के कोलासिब के वैरेंग्टा शहर में तूफान से 20 घरों को नुकसान पहुंचा है।
वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य मिजोरम में भी आंधी की वजह से बीस घर तबाह हो गए। कलासिब जिले का वैरेंग्ट कस्बे को आंधी की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
Mizoram: 20 houses damaged after a storm hit Vairengte town in Kolasib pic.twitter.com/QW9awufMFW
— ANI (@ANI) April 15, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.