फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai: Survivor's wife from home secures security and custody of children sought in London Court

दुबई: घर से भागी शासक की बीवी ने लंदन कोर्ट में मांगी सुरक्षा और बच्चों की कस्टडी

Thu, 01 Aug 2019 03:14 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 01 Aug 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Dubai: Survivor's wife from home secures security and custody of children sought in London Court
दुबई की राजकुमारी हया - फोटो : social media

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अरबपति शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मखदूम से अलग हुईं उनकी छठी पत्नी राजकुमारी हया ने घर से भागने के बाद लंदन कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। सेंट्रल लंदन में हाईकोर्ट की पारिवारिक अदालत बेंच में इस मामले की शुरुआती सुनवाई में पेश होते वक्त हया ने बलपूर्वक विवाह सुरक्षा आदेश देने की मांग की जो किसी भी व्यक्ति को शादी में जबरदस्ती रखने से सुरक्षा देता है। इसके अलावा हया ने कोर्ट से अपने दोनों बच्चों की कस्टडी व खुद को उत्पीड़न से बचाने के लिए आदेश जारी करने की मांग भी की है।

विज्ञापन


अदालत में हुई सुनवाई के दौरान शेख मोहम्मद मौजूद नहीं थे लेकिन माना जा रहा है कि इस हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई में दुबई के शाही परिवार में महिलाओं की हालत को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने पति से तलाक के मुकदमे में बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आशंका जताई कि जबरन उनके बच्चों की परिवार में ही अरेंज मैरिज की जा सकती है। 
विज्ञापन


जॉर्डन की शहजादी हया और दुबई के शासक के बीच अलग रहने के केस की सुनवाई 2 दिनों तक कोर्ट में होगी। राजकुमारी हया जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह की सौतेली बहन भी हैं। यूएई के लिए यह मामला बेहद संवेदनशील है लेकिन उसने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 70 वर्षीय शेख मोहम्मद के पास अरबों की संपत्ति है जिसे छोड़कर मई में छठी पत्नी हया (45) अपने बेटे जायेद (7) और बेटी अल जालिला (11) के साथ ब्रिटेन भाग आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलह का कारण बेटी शेखा लतीफा

दुबई में शाही परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि शेख मोहम्मद और राजकुमारी हया के बीच पारिवारिक कलह का कारण उनकी 33 वर्षीय बेटी शेखा लतीफा हैं, जिनकी मां शेख की एक दूसरी बीवी हैं। शेखा लतीफा पहले भी कथित तौर पर उनके तौर-तरीकों पर रोकटोक के बाद उन्होंने घर से भागने की कोशिश के चलते विवादों में रह चुकी हैं। उन्हें भारतीय तट के पास यूएई सेना ने एक जहाज से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed