फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai bus accident: Prosecution to seek 7-year-jail for accused Omani driver

दुबई बस हादसे के जिम्मेदार ओमानी चालक के लिए सात साल कैद की मांग करेगा अभियोजन पक्ष 

Wed, 26 Jun 2019 07:15 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Dubai bus accident: Prosecution to seek 7-year-jail for accused Omani driver
दुबई बस हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : Khaleej Times

दुबई बस हादसे के जिम्मेदार ओमानी चालक के लिए अभियोजन पक्ष सात साल कैद और बड़े आर्थिक दंड की सजा देने की मांग करेगा। बुधवार को ट्रैफिक अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह ड्राइवर के लिए सात साल की जेल की सजा और मृतकों के परिवार को दिए जाने के लिए 9,25,000 अमेरिकी डॉलर अर्थदंड की मांग करेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन



जनवरी में हुए इस हादसे में 12 भारतीय समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी। दुबई पुलिस ने लापरवाही से बस चलाने के इस मामले में 53 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया था। वह भी इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला ट्रैफिक कोर्ट में भेजा था। ट्रैफिक कोर्ट के अभियोजन निदेशक सलाहा बु फरौशा अल फेलासी ने गल्फ न्यूज को बताया कि आरोपी चालक को 17 यात्रियों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।  

ईद की छुट्टी मनाने यूएई पहुंचे थे लोग

मालूम हो कि ओमान से दुबई पहुंची एक बस गुरुवार को निषिद्ध लेन पर चले जाने के कारण एक संकेतक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार ज्यादातर लोग ईद की छुट्टी मनाने ओमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे थे। इस दुर्घटना में सरासर बस चालक की लापरवाही थी। इस हादसे में 12 भारतीयों, दो पाकिस्तानी और एक ओमानी सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed