फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Driver arrested after Car Crashes into Buckingham Palace gates in London UK World News in Hindi

UK: बकिंघम पैलेस के गेट को कार से मारी टक्कर, लंदन पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 12:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 11 Mar 2024 12:17 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि किसी अन्य के जख्मी होने की खबर नहीं है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के वक्त महाराजा चार्ल्स तृतीय बर्कशायर के विंडसर कैसल में थे।

विज्ञापन
Driver arrested after Car Crashes into Buckingham Palace gates in London UK World News in Hindi
बकिंघम पैलेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के मुख्य द्वारों को कार से टक्कर मारने वाले को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध को गिरफ्तारी के बाद अस्पताल ले जाया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात 2.33 बजे एक कार ने बकिंघम पैलेस के मुख्य द्वारों को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने आपराधिक क्षति के संदेह में व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी अन्य के जख्मी होने की खबर नहीं है तथा मामले की जांच की जा रही है। घटना के वक्त महाराजा चार्ल्स तृतीय बर्कशायर के विंडसर कैसल में थे।

विज्ञापन

अरब प्रायद्वीप में अल कायदा सरगना बातरफी का निधन
अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (एक्यूएपी) के सरगना खालिद बिन उमर बातरफी का निधन हो गया है। एक्यूएपी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसके अमीर का निधन हो गया है। लेकिन बयान में मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। इंटेलिजेंस ग्रुप नामक साइट ने यह जानकारी दी है। एक्यूएपी ने साद बिन आतेफ अल-अवलकी को बातरफी का उत्तराधिकारी बनाए जाने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में विस्फोट, दो की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में रविवार एक बाजार के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौके से एक क्षत-विक्षत शव और एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिली है। उन्होंने कहा कि चार से पांच किलोग्राम विस्फोटक को मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन

65वें तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन
ऑस्ट्रिया में तिब्बती प्रवासियों ने चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जे को लेकर रविवार को वियना में चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। चीन के उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए बड़ी संख्या में तिब्बत प्रवासी यहां पहुंचे और 65वें तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह दिवस मनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 200 प्रदर्शनकारियों ने तिब्बती झंडे और पोस्टर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसमें तिब्बत में चीन द्वारा किए गए अत्याचारों और नरसंहार को उजागर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed