फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   drainage system inagaurated in nepal, made with help of india

भारत की मदद से नेपाल में बनी जल निकासी व्यवस्था का हुआ उद्घाटन

Sun, 14 Mar 2021 04:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 04:44 AM IST
विज्ञापन
drainage system inagaurated in nepal, made with help of india
सांकेतिक चित्र - फोटो : iStock

नेपाल के सरलाही जिले में भारत की मदद से तैयार हुई जल निकासी व्यवस्था का शनिवार को उद्घाटन हुआ। काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इस परियोजना के लिए भारत की ओर से 4.27 करोड़ रुपये की मदद की गई थी। यह जल निकासी व्यवस्था मलंगवा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 और चार में बनाई गई है।

विज्ञापन


बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और मलंगवा नगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ सुबेदी ने इसका उद्घाटन किया। परियोजना से मलंगवा नगरपालिका में लगभग 500 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। भारत लंबे समय से नेपाल के विकास में मदद कर रहा है। नेपाल को कोरोना का टीका भी भारत ने मुहैया कराया है।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने नेपाल में शुरू हुए एक माध्यमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भी 26.6 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। बीते महीने दोनों देशों ने 108 किलोमीटर लंबी नई सड़क का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था। यह सड़क भारतीय सीमा को नेपाल के कई इलाकों से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने बताया था कि भारत की सहायता से बनी सड़क भारतीय सीमा लक्ष्मीपुर-बलारा को नेपाल के सरलाही जिले के गढ़ैया से जोड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed