{"_id":"6883700b3f40c705d809de83","slug":"dragon-is-using-tiktok-and-tv-to-weaken-taiwan-dpp-mla-accuses-china-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Taiwan Row: 'ताइवान को कमजोर करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहा ड्रैगन', DPP विधायक का चीन पर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Taiwan Row: 'ताइवान को कमजोर करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहा ड्रैगन', DPP विधायक का चीन पर आरोप
Fri, 25 Jul 2025 05:22 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:22 PM IST
सार
चीन पर अमेरिकी कांग्रेस-कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) की सुनवाई के दौरान डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) की विधायक फैन यून ने कहा कि ताइवान में सीसीपी द्वारा संचालित यूनाइटेड फ्रंट नेटवर्क छात्रों, धार्मिक नेताओं और ग्राम वार्डन को निशाना बनाते हैं और उन्हें रियायती यात्राओं और आर्थिक वादों का लालच देते हैं।
विज्ञापन
ताइवान की विधायक फैन यून।
- फोटो : Facebook/daan4fanyun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन लगातार ताइवान को कमजोर करने की कोशिश में लगा हुआ है। अब ताइवान की विधायक और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) की विधायक फैन यून ने अमेरिकी कांग्रेस में चीन पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि ताइवान को कमजोर करने के लिए चीन झूठ फैला रहा है। इसके लिए वह टिकटॉक और टीवी का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिकी कांग्रेस ने कहा कि ताइवान की संप्रभुता को कमजोर करने और उसके लोकतंत्र को अस्थिर करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की कोशिश बढ़ती जा रहीं हैं।
चीन पर अमेरिकी कांग्रेस-कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) ने बुधवार को ताइवान के साथ खड़े हों: राजनीतिक युद्ध और अंतरराष्ट्रीय दमन का मुकाबला करें शीर्षक से एक सुनवाई की। विधायक फैन ने वीडियो संदेश के जरिये अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीन की आक्रामकता सैन्य खतरों से कहीं आगे बढ़ गई है। इसमें अब मनोवैज्ञानिक अभियान, आर्थिक दबाव, जासूसी, दुष्प्रचार और सीमा पार धमकी भी शामिल है।
फैन ने कहा कि चीन ने अपनी आक्रामकता को वैध ठहराने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 2758 को हथियार बना लिया है और ताइवान पर भविष्य में होने वाले आक्रमण को सही ठहराने के लिए इसे राजनीतिक प्रचार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल चेक गणराज्य में उपराष्ट्रपति ह्सियाओ बि-खिम के काफिले से टकराने की सीसीपी ने सुनियोजित कोशिश इस प्रयास का हिस्सा है।
विज्ञापन
विधायक फैन ने ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो के चौंकाने वाले आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जासूसी के आरोपों में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई, 2021 में 16 से 2024 में 64 तक। जबकि चीन से जुड़े दुष्प्रचार 2023 में 13 लाख संदेशों से बढ़कर पिछले साल 22 लाख हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे चीनी सरकारी संस्थाएं कुछ ताइवानी मीडिया फर्मों को सीधे बीजिंग समर्थक बयानों को बढ़ावा देने का निर्देश देती हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि ताइवान में सीसीपी द्वारा संचालित यूनाइटेड फ्रंट नेटवर्क छात्रों, धार्मिक नेताओं और ग्राम वार्डन को निशाना बनाते हैं और उन्हें रियायती यात्राओं और आर्थिक वादों का लालच देते हैं। टिकटॉक इसमें प्रभावशाली मंच रहा है, जिसने युवा उपयोगकर्ताओं को बीजिंग के विचारों के प्रति अधिक ग्रहणशील बनाया है। फैन ने कहा कि ताइवान अकेले चीन की आक्रामकता को नहीं रोक सकता। उन्होंने एकजुट वैश्विक मोर्चे का आह्वान किया। उन्होंने कहा ताइवान के साथ खड़ा होना आजादी के लिए खड़ा होना है।
सेवानिवृत्त अमेरिकी नौसेना खुफिया प्रमुख माइक स्टडमैन ने फैन की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीसीपी की आंतरिक विध्वंसकारी रणनीति निरंतर और व्यापक है। उन्होंने अमेरिका से ताइवान को अपनी गोपनीय निकासी प्रणालियों को आधुनिक बनाने, साइबर लचीलापन बढ़ाने और रक्षा सहयोग का विस्तार करने में मदद करने का आग्रह किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन