{"_id":"64320bd54c8d231437071e53","slug":"dozens-killed-in-islamic-state-attack-in-democratic-republic-of-congo-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"DR Congo: कांगो में आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
DR Congo: कांगो में आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी
Sun, 09 Apr 2023 07:54 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 09 Apr 2023 07:54 AM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में एक गांव में हुए आतंकी हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस के आतंकियों ने पूर्वी डीआर कांगो में शुक्रवार को एक गांव के पास किसानों पर घात लगाकर हमला किया। घटनास्थल से पुरुषों और महिलाओं के 21 शवों बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक चार्ल्स एहुता ओमेंगा ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि एडीएफ आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन