US: टेक्सास में हिंदू शिविर के लिए 17 लाख डॉलर का दान, सुभाष और सरोजिनी गुप्ता ने की पहल
स्कूल-कॉलेजों में दी जाने वाली सैद्धांतिक शिक्षा के उलट हिंदू हेरिटेज यूथ कैंप असल जिंदगी के उदाहरणों के जरिये युवाओं को शिक्षित करेगा। गुप्ता दंपती का कहना है कि यह सबसे अच्छी चीज है, जो हम अगली पीढ़ी के लिए कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूस्टन में रहने वाले एक भारतीय अमेरिकी दंपती ने टेक्सास में हिंदू युवाओं के लिए शिविर-स्थल निर्माण के लिए 17.5 लाख अमेरिकी डॉलर का दान किया है। इस शिविर में गर्मियों के अवकाश में हिंदू युवाओं के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इतनी बड़ी राशि दान करने वाले सुभाष गुप्ता और सरोजिनी गुप्ता का कहना है कि यह शिविर अगली पीढ़ी में मानवीय मूल्य और जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करेगा।
उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में दी जाने वाली सैद्धांतिक शिक्षा के उलट हिंदू हेरिटेज यूथ कैंप असल जिंदगी के उदाहरणों के जरिये युवाओं को शिक्षित करेगा। गुप्ता दंपती का कहना है कि यह सबसे अच्छी चीज है, जो हम अगली पीढ़ी के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर युवा हिंदू धर्म और इसके मूल्यों को सहेजने में रुचि नहीं रखते, इसलिए इसे बचाने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। यह शिविर-स्थल टेक्सास के कोलंबस में 37 एकड़ क्षेत्र में तैयार होगा।
स्पेन ने यूरोप के लिए लॉन्च किया अहम निजी रॉकेट
स्पेन की कंपनी पीएलडी स्पेस ने शनिवार तड़के अपना दोबारा इस्तेमाल योग्य रॉकेट मिउरा-1 दक्षिण-पश्चिम स्पेन में ‘ह्यूएलवा’ से लॉन्च किया। यह यूरोप का पहला पूर्ण निजी रॉकेट लॉन्च है। यह तीन मंजिला इमारत जितना ऊंचा है और इसकी कार्गो क्षमता 100 किलोग्राम (220 पाउंड) है। कंपनी ने कहा कि लॉन्च में परीक्षण उद्देश्यों के लिए एक पेलोड है, लेकिन इसे जारी नहीं किया जाएगा।
नेपाल व भारत ने सुरक्षा मामलों पर की चर्चा
द्विपक्षीय सहयोग के प्रयासों के तहत नेपाल और भारत के बीच 5 अक्तूबर को नेपाल के पोखरा में द्विपक्षीय सलाहकार समूह की 15वीं बैठक हुई। इसमें आपसी सुरक्षा, रक्षा आपूर्ति, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण और संयुक्त सेना से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय दूतावास ने कहा कि दोनों पक्षों ने यात्राओं, संयुक्त अभियानों, साहसिक गतिविधियों और सूचना के आदान-प्रदान में सहयोग पर भी चर्चा की। बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर) अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।