{"_id":"5faf51521c44045aca10675e","slug":"donalt-trump-first-speech-after-presidential-election-result-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन : नतीजों के बाद पहले भाषण में ट्रंप बोले-अप्रैल तक मिल जाएगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वैक्सीन : नतीजों के बाद पहले भाषण में ट्रंप बोले-अप्रैल तक मिल जाएगी
Sat, 14 Nov 2020 09:08 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 14 Nov 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद अपने पहले भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले साल अप्रैल तक अमेरिका वासियों को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी। दवा कंपनी फाइजर की वैक्सीन का अपडेट देते हुए ट्रंप ने कहा 2021 में अप्रैल तक सभी अमेरिका वासियों को महामारी का टीका उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
हर नागरिक को मुफ्त में मिलेगी
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण देते हुए कहा कि कुछ ही सप्ताह में कोरोना वैक्सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों और ज्यादा जोखिम वाले अमेरिकी लोगों को लगाई जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे निवेश की वजह से हर नागरिक को यह वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी।
विज्ञापन
डेमोक्रेट के वोट और बढ़कर 306 हुए
शुक्रवार को जानकारी मिली कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को एरिजोना और जॉर्जिया से जीत मिली है। शुक्रवार को ही इस जीत का औपचारिक एलान हुआ और डेमोक्रेट पार्टी को अब तक 306 इलेक्टोरल वोट मिल गए। जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 232 वोट हासिल हुए हैं। बता दें ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में जीत दर्ज की है। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट जरूरी है, लेकिन ट्रंप ने अभी हार नहीं मानी है। वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
चुनाव में धांधली का आरोप लगाया
चुनाव नतीजों के बाद डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भाषण था, इससे पहले पांच नवंबर को उन्होंने भाषण दिया था। इसमें उन्होंने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा था, 'अगर आप मेरे लीगल वोट गिनें तो मैं आसानी से जीत जाऊंगा।'
ट्रंप ने कहा था 'मैं पहले ही कई अहम राज्य जीत चुका हूं। शक्तिशाली मीडिया, पैसे और तकनीकी के दम पर चुनावों में हुए ऐतिहासिक हस्तक्षेप के बावजूद हम ऐतिहासिक वोटों से जीते हैं।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन