फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Donald Trump Warns of Tariffs on Nations Hurting the US Mentions India China world news in Hindi

Donald Trump: ट्रंप ने फिर दी धमकी- जो देश हमें नुकसान पहुंचाएगा, उस पर टैरिफ लगाएंगे; भारत-चीन का भी लिया नाम

Tue, 28 Jan 2025 12:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि, 'अमेरिका एक ऐसी व्यवस्था बनाएगा, जो निष्पक्ष होगी और उससे हमारे खजाने में पैसे आएंगे और अमेरिका फिर से अमीर बनेगा और ये बहुत जल्दी होगा।' 

विज्ञापन
President Donald Trump Warns of Tariffs on Nations Hurting the US Mentions India China world news in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से धमकी दी है कि जो भी देश अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगा, उस पर अमेरिका की सरकार टैरिफ लगाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और ब्राजील का नाम लेते हुए कहा कि ये देश सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'हम उन देशों और बाहरी लोगों पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं, जो हमें नुकसान पहुंचाएंगे। हालांकि वे अपने देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उससे हमें नुकसान हो सकता है।'
विज्ञापन


ट्रंप ने भारत और चीन का लिया नाम
ट्रंप ने कहा कि 'दूसरे देश क्या कर रहे हैं, चीन अच्छा टैरिफ लगाने वाला देश है और इसी तरह भारत और ब्राजील समेत कई देश ऐसा करते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हमारी नीति अमेरिका फर्स्ट की है। अमेरिका एक ऐसी व्यवस्था बनाएगा, जो निष्पक्ष होगी और उससे हमारे खजाने में पैसे आएंगे और अमेरिका फिर से अमीर बनेगा और ये बहुत जल्दी होगा।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को फिर से अपनी उस व्यवस्था की तरफ लौटने की जरूरत है, जिसने उसे अमीर और समृद्ध बनाया। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अपने नागरिकों पर टैक्स लगाकर दूसरे देशों को समृद्ध नहीं करेंगे, बल्कि हम दूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर अपने नागरिकों को अमीर बनाएंगे। जैसे जैसे दूसरे देशों पर टैरिफ बढ़ेंगे, वैसे-वैसे अमेरिकी लोगों पर लगने वाले टैक्स कम होंगे और बड़ी संख्या में नौकरियां और फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। ट्रंप पूर्व में ब्रिक्स देशों पर भी 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं। भारत भी ब्रिक्स समूह का हिस्सा है। ऐसे में ट्रंप के इन एलान से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका में कारखाने लगाने वाली कंपनियों का करेंगे समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो टैरिफ से बचना चाहते हैं, उन्हें अमेरिका में ही कंपनियां और कारखाने स्थापित करने को कहा जाएगा। इससे अमेरिका में नौकरियां बढ़ेंगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, यहीं पर प्लांट बनाने वाली कंपनियों का समर्थन करेगा, खासकर फार्मास्यूटिकल्स, सेमीकंडक्टर और स्टील जैसे उद्योगों में। ट्रम्प ने कहा कि उनका प्रशासन स्टील, एल्युमीनियम, तांबे पर भी टैरिफ लगाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed