फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump urges American Supreme Court to rehear Tariff case us could suffer hundreds of billion of dollars

US Tariff: 'अमेरिका को हो सकता है सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान', सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप ने अब कर दी ये मांग

Sat, 28 Feb 2026 07:33 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 07:33 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर लिए गए फैसले पर उनकी व्यक्तिगत असहमति को और ज्यादा स्पष्ट कर रहा है। यह मामला अमेरिकी व्यापार नीतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। ट्रंप की ओर से इस मामले पर पुनर्विचार की मांग करना यह संकेत देता है कि वे अमेरिका के आर्थिक हितों के लिए अन्य बड़े कदम भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Donald Trump urges American Supreme Court to rehear Tariff case us could suffer hundreds of billion of dollars
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से जुड़े एक हालिया न्यायिक फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की वजह से अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला ऐसा प्रभाव डाल सकता है, जिससे उन देशों और कंपनियों को सैकड़ों अरब डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं, जो कई वर्षों से अमेरिका का फायदा उठाती रही हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने की सुप्रीम कोर्ट से की पुनर्विचार की मांग 
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इस निर्णय के बाद वे देश और कंपनियां पहले से भी ज्यादा स्तर पर ऐसा करना जारी रख सकती हैं। अपने बयान में ट्रंप ने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में दोबारा सुनवाई या पुनर्विचार संभव है। उन्होंने संकेत दिया कि इस फैसले के संभावित आर्थिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं और इस पर आगे कानूनी विकल्पों की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन?: जेन-जी विद्रोह के बाद पहली बार चुनाव, मैदान में तीन दावेदार; एक पूर्व पीएम भी
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों और कंपनियों को लौटाने पड़ेंगे अरबों डॉलर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, 'मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा नहीं सोचा होगा। इस फैसले के बाद ये देश और कंपनियां अयोग्य 'अप्रत्याशित लाभ' की हकदार हो जाएंगी, ऐसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा।' गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर फैसला आने के साथ ही ट्रंप ने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी जताई थी।

ट्रंप ने फिर बढ़ाया ग्लोबल टैरिफ
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले को अवैध घोषित करने के बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कानून (धारा 122) के तहत देश में होने वाले सभी आयात पर 10 प्रतिशत के ग्लोबल टैरिफ लगाने की एलान किया. इसके अगले ही दिन उन्होंने इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया।


ये भी पढ़ें: Bolivia Plane Crash: बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत; पैसे लूटने की मची होड़

वेनेजुएला के तेल पर भी दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका निर्यात के लिए टेक्सास में वेनेजुएला के तेल को रिफाइन करेगा। उन्होंने इस योजना को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया और "उनके देश के पुनर्निर्माण" में मदद करने का वादा किया, जो एक आपदा की स्थिति में था।

टेक्सास में एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए, हम उनके तेल को यहीं अमेरिका में टेक्सास में रिफाइन करेंगे और फिर इसे पूरी दुनिया में निर्यात करेंगे। हम कुछ हिस्सा अपने पास रखेंगे। हम कुछ हिस्सा उन्हें देंगे, और वे पहले से कहीं अधिक मुनाफा कमाएंगे। हम उनके देश के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे, जो एक आपदा की स्थिति में था। हम इसका पुनर्निर्माण करेंगे और हमें भी लाभ होगा।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed