फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump to sign executive order barring transgender female athletes from competing in sports

Donald Trump: ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में नहीं ले सकेंगी हिस्सा! राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश

Wed, 05 Feb 2025 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान भी वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखेंगे और अब ताजा आदेश के जरिए वे अपने उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Donald Trump to sign executive order barring transgender female athletes from competing in sports
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसके बाद ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इस आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। बीती जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि आधिकारिक दस्तावेजों में सिर्फ महिला और पुरुष के तौर पर लोगों की पहचान दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


संबंधित कानून की होगी व्याख्या
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान भी वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखेंगे और अब ताजा आदेश के जरिए वे अपने उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं। ट्रंप बुधवार को जिस आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, उसके तहत उनका प्रशासन शीर्षक 11 के कानून की व्याख्या करेगा। यह कानून एथलेक्टिक्स में लैंकिंग समानता को बढ़ाने और खेल परिसरों में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए लाया गया था। रिपब्लिकन सांसद नैंसी मेस ने ट्रंप के कार्यकारी आदेश की तारीफ करते हुए कहा कि इस आदेश के बाद खेलों में निष्पक्षता बहाल होगी।  
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर्स के सेना में भर्ती पर भी रोक लगा सकते हैं ट्रंप
बाइडन प्रशासन ने पिछले साल अप्रैल में एक नीति लागू की थी, जिसमें कहा गया था कि यह कानून ट्रांसजेंडर एथलीट्स को स्पष्ट रूप से संबोधित करने से चूक गया और कानून में कुछ बदलाव किए। हालांकि कई रिपब्लिकन प्रभाव वाले राज्यों ने इन बदलावों को चुनौती दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों सेना से अमेरिकी सेना से जुड़े कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए थे। इस आदेश के तहत अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर नीति बनाने का निर्देश दिया गया है। साल 2017 में भी ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों के अमेरिकी सेना में बहाल करने पर रोक लगा दी थी। अब नई नीति में भी ट्रंप ऐसा ही कुछ आदेश जारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed