फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump testified in writer rape case after new hampshire caucus accuded joe biden

Donald Trump: लेखिका से दुष्कर्म मामले में डोनाल्ड ट्रंप की हुई गवाही, बाइडन सरकार पर लगाए आरोप

Fri, 26 Jan 2024 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 Jan 2024 09:17 AM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाए कि उनके खिलाफ चल रहे मामले राजनीति से प्रेरित हैं और इनके पीछे डेमोक्रेटिक सरकार का हाथ है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस में वापस आने से रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है। 

विज्ञापन
donald trump testified in writer rape case after new hampshire caucus accuded joe biden
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार को दुष्कर्म के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गवाही हुई। यह गवाही न्यू हैंपशायर कॉकस में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद हुई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने आरोप लगाए कि उनके खिलाफ चल रहे मामले राजनीति से प्रेरित हैं और इनके पीछे डेमोक्रेटिक सरकार का हाथ है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस में वापस आने से रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जीन कैरोल ने ट्रंप पर लगाए थे आरोप
लेखिका जीन कैरोल ने डोनाल्ड ट्रंप पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जीन कैरोल ने मानहानि का यह मुकदमा न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में दायर किया था, जिसके एवज में डोनाल्ड ट्रंप से एक करोड़ डॉलर मुआवजे की मांग की थी। गुरुवार को इसी मामले में ट्रंप की कोर्ट में गवाही हुई। शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई होगी। जीन कैरोल ने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक में ट्रंप ने मैनहट्टन के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था।  
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें साल 2020 के चुनाव नतीजों में धांधली के आरोप और एक नागरिक धोखाधड़ी का मामला शामिल है। नागरिक धोखाधड़ी मामले में ट्रंप पर आरोप हैं कि उन्होंने बैंकों से लोन लेने के लिए अपने वित्तीय विवरण में अपनी संपत्तियों की कीमत ज्यादा दर्शायी थी। डोनाल्ड ट्रंप पर 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में हुए दंगे के लिए लोगों को उकसाने के भी आरोप लगे हैं। ट्रंप पर गोपनीय दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग का भी मामला चल रहा है। आपराधिक मामलों का सामना कर रहे ट्रंप पर कोलोराडो और मेन राज्य में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed