{"_id":"6898617ea474b077250ee226","slug":"donald-trump-supports-israel-pm-netanyahu-plan-to-take-over-gaza-reports-claim-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल के गाजा पर कब्जे की योजना का ट्रंप ने किया समर्थन, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल के गाजा पर कब्जे की योजना का ट्रंप ने किया समर्थन, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
Sun, 10 Aug 2025 02:55 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:55 PM IST
सार
फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन ने भी इस्राइल के गाजा पर कब्जे के प्लान का विरोध किया है और इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गाजा पर कब्जे की योजना का समर्थन किया है। हालांकि इस्राइल की इस योजना की आलोचना भी हो रही है। यही वजह है कि ट्रंप ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह इस्राइल की योजना है न कि अमेरिका की। अमेरिका के एक मीडिया संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
इस्राइल की योजना का हो रहा भारी विरोध
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए समर्पित रहने की बात कही, लेकिन इस्राइल के गाजा में ऑपरेशन की आलोचना भी नहीं की। हाल ही में अपने एक बयान में ट्रंप ने इस्राइल के गाजा प्लान पर कहा कि 'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं कह सकता, ये इस्राइल पर निर्भर करता है।' गौरतलब है कि गाजा पर कब्जे की इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की योजना को इस्राइल सरकार की सुरक्षा परिषद भी मंजूरी दे चुकी है। हालांकि इस्राइल की इस योजना का भारी विरोध भी हो रहा है। इस्राइल के कई सहयोगी देशों ने भी इसकी आलोचना की है।
कई यूरोपीय, अरब और खाड़ी देशों ने इस्राइल की योजना से नाराजगी जाहिर की है और इसके चलते इस्राइल के अकेला पड़ने की आशंका है। जर्मनी ने तो इस्राइल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का एलान कर दिया है। इसी तरह फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन ने भी इस्राइल के गाजा पर कब्जे के प्लान का विरोध किया है और इस मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। इस्राइल में भी इसका विरोध हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर सरकार से इस पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Thailand-Cambodia Tension: थाईलैंड और कंबोडिया युद्धविराम के बीच लैंड माइन में विस्फोट, तीन थाई सैनिक घायल
आलोचनाओं के बावजूद नेतन्याहू पीछे हटने को तैयार नहीं
वहीं आलोचनाओं से बेपरवाह इस्राइली पीएम नेतन्याहू का कहना है कि हम गाजा पर कब्जा नहीं करने जा रहे, हम सिर्फ गाजा को हमास से आजाद कराएंगे। नेतन्याहू ने कहा कि हम गाजा में नागरिक प्रशासन की स्थापना करेंगे, जिससे क्षेत्र में शांति आ सके और इस्राइल के लिए भी कोई खतरा न रहे। इस्राइल के सेना प्रमुख इयाल जामिल ने भी अपनी सरकार के फैसले की आलोचना की और चेतावनी दी कि इससे इस्राइल गाजा में लंबे समय तक फंस सकता है। इस्राइल में विपक्षी दल भी सरकार के फैसले की आलोचना कर रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन