फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Sues New York Times For 15 Billion dollar defamation lawsuit

Trump: ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया 'सबसे गिरा हुआ' अखबार, 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा करेंगे दायर

Tue, 16 Sep 2025 11:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Sep 2025 11:41 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि कभी सम्मानित रहे अखबार के खिलाफ कार्रवाई करने पर उन्हें गर्व है, जैसा कि उन्होंने पूर्व में कई अखबारों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ किया है।

विज्ञापन
Donald Trump Sues New York Times For 15 Billion dollar defamation lawsuit
Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि वे चर्चित अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा करेंगे। ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को 'कट्टरपंथी वाम डेमोक्रेट पार्टी' का मुखपत्र बताया और कहा कि अखबार ने बीते एक दशक से उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। ट्रंप ने दावा किया कि अखबार उनके बारे में झूठी रिपोर्ट प्रकाशित करता आ रहा है।  
विज्ञापन


ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर कमला हैरिस के समर्थन में अभियान चलाने का आरोप लगाया
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अखबार द्वारा राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस का समर्थन किया गया और उनके बयानों को अखबार के पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा। ट्रंप का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा अवैध चुनावी चंदा है। उन्होंने अखबार पर उनके, उनके परिवार, उनके व्यवसाय और अमेरिका फर्स्ट और मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) आंदोलनों और पूरे देश के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि कभी सम्मानित रहे अखबार के खिलाफ कार्रवाई करने पर उन्हें गर्व है, जैसा कि उन्होंने पूर्व में कई अखबारों और मीडिया संस्थानों के खिलाफ किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि 'अखबार को बहुत लंबे समय तक मेरे खिलाफ खुलेआम झूठ बोलने और बदनाम करने की इजाजत दी गई। जो अस्वीकार्य और अवैध दोनों है। अब यह सब बंद हो! यह मुकदमा फ्लोरिडा राज्य में लाया जा रहा है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। अमेरिका को फिर से महान बनाओ!'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'चार्ली की मौत का जश्न मनाने वालों का रद्द करेंगे वीजा, निर्वासन के लिए तैयार रहें', रूबियो की चेतावनी

ट्रंप के मीडिया के विरोध के पुराने मामले
न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति की कानूनी लड़ाई, एबीसी न्यूज और सीबीएस सहित अन्य अमेरिकी प्रसारकों के खिलाफ इसी तरह के कई मुकदमों के बाद सामने आई है, जिनमें से दोनों ने ट्रंप के साथ अदालत के बाहर समझौता कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed