फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump slams Joe Biden Afghan policy, says thousands of terrorists might have been airlifted out of Kabul

अफगानिस्तान संकट: राष्ट्रपति बाइडन पर आगबबूला हुए ट्रंप, पूछा- कहीं आतंकियों को अमेरिका तो नहीं ला रहे?

Wed, 25 Aug 2021 08:25 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Aug 2021 08:25 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी अफगान नीति को लेकर जमकर फटकार लगाई है। ट्रंप ने कहा कि  कहीं आम लोगों की जगह आप हजारों आतंकियों को अमेरिका तो लेकर नहीं आ गए।  

विज्ञापन
Donald Trump slams Joe Biden Afghan policy, says thousands of terrorists might have been airlifted out of Kabul
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी अफगान नीति को लेकर जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि निकासी प्रक्रिया के तहत कहीं आम लोगों की जगह हजारों आतंकियों को अमेरिका तो लेकर नहीं आ गए। ट्रंप ने  नाराजगी जताते हुए कहा कि बाइडन ने अफगानिस्तान को आतंकवादियों के हवाले कर दिया और सेना को हटाकर हमारे अमेरिकी नागरिकों को मरने के लिए छोड़ दिया।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा जिन 26,000 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया है, उनमें से केवल 4,000 अमेरिकी हैं। उन्होंने कहा कि अब हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि अफगानिस्तान से और दुनिया भर के पड़ोसी देशों से कितने हजार आतंकवादियों को एयरलिफ्ट किया गया है। कितनी भयानक विफलता है और कोई जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बाइडन कितने आतंकियों को अमेरिका लाएंगे? हम नहीं जानते।
विज्ञापन


वहीं इस बीच, अफगानिस्तान में युद्ध के एक अनुभवी रिपब्लिकन कांग्रेसी माइक वाल्ट्ज ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में तालिबान की आतंकी गतिविधि के बारें में सैन्य और खुफिया सलाहकारों की सलाह पर ध्यान नहीं देने के लिए बाइडन की निंदा की गई। वाल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने विश्व मंच पर अमेरिका को शर्मिंदा किया है और हमारे आधुनिक इतिहास में यह सबसे खराब विदेश नीति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वाल्ट्ज ने कहा कि सैन्य नेताओं और सांसदों की सलाह मानने की जगह बाइडन ने अफगानिस्तान में एक मानवीय संकट पैदा कर दिया है। वाल्ट्ज ने आरोप लगाया कि बाइडन ने शर्मनाक तरीके से अफगानों की स्वतंत्रता, अमेरिकी सैन्य उपकरण और बहुमूल्य संसाधनों को तालिबानी आतंकवादियों के हाथों में सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन की अनभिज्ञता और हठ हालात को और बिगाड़ रहे हैं।


31 अगस्त तक सभी सैनिकों को निकलेगा अमेरिका
अमेरिका ने ये तय कर लिया है कि 31 अगस्त तक अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से अमेरिका बुला लेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं और बीते दिन जी-7 की बैठक में भी उन्होंने अमेरिका की योजना को सबसे सामने रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed