फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Security Update Secret Service Officials Iranian Threat Pennsylvania shooting

Donald Trump: सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई; ईरान से मिली धमकी के बाद फैसला

Wed, 17 Jul 2024 01:13 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 17 Jul 2024 01:13 AM IST
सार

अमेरिका के सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा बढ़ा दी है। रिपब्लिकन नेता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान से मिली धमकियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Donald Trump Security Update Secret Service Officials Iranian Threat Pennsylvania shooting
डोनाल्ड ट्रंप गोली लगने के बाद रिपब्लिकन कन्वेन्शन में पहुंचे - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान से मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि देश की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ट्रंप पर फायरिंग मामले की जांच कर रही है। इसी बीच सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के हवाले से आई खबर में बताया कि पेन्सिलवेनिया में गोली लगने की घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा का खास बंदोबस्त किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल ईरान से मिली धमकियों और शनिवार को उन्हें गोली मारे जाने की घटनाओं के बीच कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


पेन्सिलवेनिया गोलीकांड से हफ्तों पहले मिली खुफिया जानकारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों को डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की ईरानी साजिश के बारे में पेन्सिलवेनिया गोलीकांड से हफ्तों पहले गोपनीय जानकारी मिल गई थी। इसी कारण उनकी सुरक्षा कड़ी की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि इस ईरानी साजिश और शनिवार को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की हत्या का प्रयास करने वाले 20 वर्षीय व्यक्ति के बीच फिलहाल कोई लिंक सामने नहीं आया है। खुफिया विभाग ने इस खतरे के बारे में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और ट्रंप के चुनावी अभियान से जुड़े लोगों को कथित ईरानी साजिश बारे में सूचित किया गया था। 
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस खतरों को गंभीरता से लेती है
यूएस सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां खतरे की आशंका को लेकर लगातार नई जानकारी प्राप्त कर रही थीं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई भी की जा रही थी। उन्होंने खतरे की किसी विशिष्ट धारा पर टिप्पणी करने से इनकार कर कहा, यूएस सीक्रेट सर्विस खतरों को गंभीरता से लेती है और उसी के अनुसार जवाब भी देती है। व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ ईरानी खतरों पर वर्षों से नज़र बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने खबरों को 'निराधार और दुर्भावनापूर्ण' बताते हुए खारिज किया
इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने धमकी / हमले की साजिश वाली खबरों को 'निराधार और दुर्भावनापूर्ण' बताते हुए खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि ट्रंप एक अपराधी हैं जिनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कानूनी कार्यवाही का पालन करते हुए अदालत में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को दंडित किया जाना चाहिए।

ट्रंप के कार्यकाल में हुआ था ड्रोन हमला; ईरान ने माइक पोम्पिओ को दी धमकी
गौरतलब है कि 2020 के ड्रोन हमले के बाद से ट्रंप के कार्यकाल में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को ईरान से धमकियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि इराक में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के कुद्स बल के नेता कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।


गोली लगने की घटना के बाद भी ट्रंप के उत्साह में कमी नहीं
गौरतलब है कि पेन्सिलवेनिया में एक रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। घटना के बाद अमेरिकी जांच और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े हुए। समर्थकों के बीच उत्साह बरकरार रखते हुए ट्रंप ने हमले के दो दिन बाद ही रिपब्लिकन कन्वेंशन में दिखे। उन्होंने विस्कॉन्सिन में हुए आयोजन के दौरान अपने रनिंग मेट के रूप में जेडी वेंस के नाम का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed