फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump News: Donald Trump second time wore mask in North Carolina to show voters that he is responding to the pandemic

दोबारा मास्क पहने दिखे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- दो हफ्ते में देंगे खुशखबरी

Tue, 28 Jul 2020 09:17 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 28 Jul 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump News: Donald Trump second time wore mask in North Carolina to show voters that he is responding to the pandemic
डोनाल्ड ट्रम्प - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दूसरी बार मास्क पहनके हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन के तैयार होने की पूरी संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी केरोलिना के मतदाताओं को यह दिखाने की कोशिश की वो महामारी से लड़ने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मैं सभी अमेरिकी लोगों पर विश्वास करता हूं और सलाह देता हूं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साफ-सफाई बरकरार रखें, भीड़-भाड़ जैसे इलाकों और बार से दूरी बनाए रखें और जब उचित हो तो मास्क पहनें।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी केरोलिना के फुजीफिल्म प्लांट के यात्रा के दौरान ये बात कही, जहां वैक्सीन बनाने को लेकर काम चल रहा है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक जगहों पर दूसरी बार मास्क पहना, पहली बार तब पहना था जब इस महीने की शुरुआत में वॉशिंगटन के पास वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर का दौरा करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन बनने के सवाल पर कहा कि मैंने कई सकारात्मक बातें सुनी हैं लेकिन साल के अंत तक वैक्सीन तैयार होने की पूरी संभावना नजर आती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 के इलाज के संबंध में मुझे लगता है कि अगले दो हफ्तों में हमारे पास कहने के लिए वास्तव में कुछ बहुत अच्छी खबर होगी। अगले दो सप्ताह में कुछ घोषणाएं होंगी।


व्हाइट हाउस ने बताया कि जून से लेकर अबतक अमेरिका संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कोरोना की स्थिति को लेकर अमेरिका दुनिया पहले स्थान पर पहुंच गया है। ट्रंप के आंतरिक चक्र के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed