फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump says that working on executive order to establish merit based immigration system

योग्यता के आधार पर अप्रवासी प्रणाली के लिए आ सकता है बिल, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

Sat, 11 Jul 2020 01:39 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 11 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Donald trump says that working on executive order to establish merit based immigration system
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से दी हई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता के आधार पर अप्रवासी प्रणाली को स्थापित करने के लिए कार्यकारी आदेश लाने पर काम कर रहे हैं। एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी दी थी।

विज्ञापन



डोनाल्ड ट्रंप के बयान के ठीक बाद ही व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि अप्रवासी प्रणाली के लिए वो एक कार्यकारी आदेश पर काम कर रहे हैं जिसमें डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (डीएसीए) कार्यक्रम पाने वाले लोगों को 'रोड टू सिटिजनशिप' भी शामिल होगा।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डीएसीए पर उनका फैसला अप्रवासी प्रणाली पर एक बहुत बड़े हिस्से का बिल बनने जा रहा है, ये बहुत बड़ा बिल होगा और अच्छा बिल होगा। ये एक तरह से योग्यता पर आधारित होगा, जिसमें डीएसीए भी शामिल है, मुझे लगता है कि अमेरिकी जनता इससे काफी खुश हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद टेड क्रूूज ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को एक गलती के तौर पर विस्तार से बताया। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे समय तक कहा है कि वह डीएसीए के लिए एक विधायी समाधान पर कांग्रेस के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। इसमें नागरिकता शामिल हो सकती है, साथ ही मजबूत सीमा सुरक्षा और स्थाई योग्यता आधारित सुधार भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि इसमें अपराध-क्षमा को शामिल नहीं किया गया है। इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि डीएसीए पर विपक्ष ने डील को ठुकराया है। उन्होंने कहा कि उनकी डेमोक्रेट्स के साथ डील थी लेकिन वो उन्होंने तोड़ दी। दो साल पहले तक डीएसीए पर फोकस किया गया। बिना किसी कारण के डेमोक्रेट्स ने इस डील को तोड़ दिया है।




डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए वो अप्रवासी बिल लाने पर काम करेंगे। ट्रंप ने कहा कि इस बिल के आने के बाद से कई लोग खुश होंगे। बिल के एक पहलु को लेकर मैं और मेरी पार्टी के कई लोग खुश होंगे और वो पहलु है कि इससे नागरिकता पाने वालों के लिए एक रास्ता खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed