फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Putin must have agreed to meet because of tariffs imposed on India

US Tariffs: ट्रंप ने कहा- हर चीज का असर होता है, भारत पर लगाए भारी टैरिफ से मिलने को तैयार हुए होंगे पुतिन

Fri, 15 Aug 2025 05:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 05:44 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में संकेत दिया कि भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ की वजह से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलने के लिए सहमत हुए होंगे। ट्रंप ने कहा, 'जब आप अपना दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक खो देते हैं और संभवत: अपना पहला सबसे बड़ा ग्राहक भी खोने वाले हैं, तो मुझे लगता है कि शायद इसकी भी भूमिका होगी।'

विज्ञापन
Donald Trump says Putin must have agreed to meet because of tariffs imposed on India
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलने के लिए तैयार हुए होंगे। उन्होंने कहा, हर चीज का असर होता है। ट्रंप ने दावा किया किया कि इन शुल्कों ने भारत को रूस से तेल खरीदने में मुश्किल पैदा कर दी है। 

विज्ञापन


अगस्त की शुरुआत में, ट्रंप ने भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के विरोध में भारतीय सामानों पर और भी ज्यादा टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। ट्रंप के इस आदेश के चलते कई उत्पादों पर टैरिफ 50 फीसदी हो गया, जो किसी भी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार के लिए सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया- उनसे मिलने को क्यों तैयार हुए पुतिन
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में इस बात का संकेत दिया कि पुतिन के मिलने पर सहमत होने में भारत पर लगाए गए शुल्कों की संभवत: भूमिका रही होगी। ट्रंप ने आगे कहा, 'जब आप अपना दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक खो देते हैं और संभवत: अपना पहला सबसे बड़ा ग्राहक भी खोने वाले हैं, तो मुझे लगता है कि शायद इसकी भी भूमिका होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन ने रिहा किए 84-84 कैदी, ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से एक दिन पहले हुई अदला-बदली

चीन के मुकाबले अमेरिका का अहम साझेदार है भारत
अमेरिका के लिए भारत चीन के मुकाबले एक अहम साझेदार है, लेकिन अमेरिका के साथ भारत के बड़े व्यापार अधिशेष और रूस के साथ घनिष्ठ संबंधों की वजह से ट्रंप ने भारत को अपने टैरिफ अभियान का बड़ा निशाना बनाया, क्योंकि ट्रंप रूस पर यूक्रेन के साथ शांति समझौते का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, भारत ने टैरिफ को अनुचित और बेवजह करार दिया है। भारत ने कहा है कि वो अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। 

ट्रंप की सबसे बड़ी प्राथमिकता तुरंत शांति समझौता 
ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वो रूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कोई आर्थिक लालच देंगे, तो उन्होंने कहा कि वो अपनी रणनीति सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने बार-बार कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता 'तुरंत शांति समझौता' है। अगर इस बैठक से कुछ नतीजा निकला, तो वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन कर बात करेंगे और उन्हें वहीं बुलाएंगे जहां मुलाकात होगी। 


ट्रंप ने कहा- जो बाइडन से विरासत में मिला यूक्रेन युद्ध 
ट्रंप ने कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन का मुख्य मकसद जेलेंस्की के साथ दूसरी बैठक तय करना है, ताकि कोई समझौता हो सके। ट्रंप ने इसकी तुलना 'शतरंज के खेल' से की। ट्रंप दावा किया कि उन्होंने इस साल छह युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने आगे कहा, 'यूक्रेन मेरे लिए आसान युद्धों में से एक होने वाला था, लेकिन यह सबसे मुश्किल निकला। यह मुझे जो बाइडन से विरासत में मिला है।'

ये भी पढ़ें: US: 'दोनों देशों के बीच गंभीर हो सकती थी लड़ाई', ट्रंप ने फिर दोहराए भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने के दावे

2021 के बाद पहली बार मिलेंगे अमेरिका और रूस के नेता
ट्रंप शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी करेंगे। ट्रंप का कहना है कि यह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक 'अनुभव-आधारित' बैठक होगी। यह 2021 के बाद पहली बार होगा जब अमेरिका और रूस के शीर्ष नेता मिलेंगे। पुतिन ने पहले अमेरिकी शांति पहल का विरोध किया था, लेकिन अब अचानक रुख बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed