फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Netanyahu knows who the boss is discuss possible White House visit iran-talks-us-israel

'नेतन्याहू जानते हैं, बॉस कौन है': ट्रंप बोले- इस्राइली प्रधानमंत्री ने किया व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध

Sun, 05 Jul 2026 06:00 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 05 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और दोनों नेताओं के बीच जल्द बैठक हो सकती है। यह संभावित वार्ता ऐसे समय में प्रस्तावित है जब दोनों देशों की क्षेत्रीय रणनीतियों और पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर मतभेदों की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Donald Trump says Netanyahu knows who the boss is discuss possible White House visit iran-talks-us-israel
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इस्राइली पीएम नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे संबंध हैं और नेतन्याहू जानते हैं कि बॉस कौन है। एक्सियोस को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। (नेतन्याहू) जानते हैं कि बॉस कौन है।" यहां उनका इशारा खुद की ओर था।
विज्ञापन


अगर नेतन्याहू की यह अमेरिका यात्रा होती है तो फरवरी में व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक होगी। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, उस बैठक में नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान की योजना पेश की थी।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और नाटो शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद यह बैठक अगले सप्ताह भी हो सकती है। हालांकि, एक इस्राइली अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप के व्यस्त कार्यक्रम के कारण अगले सप्ताह बैठक होना मुश्किल हो सकता है। ट्रंप 7-8 जुलाई को तुर्किये में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "बैठक उसके अगले सप्ताह हो सकती है।" इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि नेतन्याहू ने शुक्रवार को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रंप को बधाई देने के लिए उनसे फोन पर बात की थी। 

इस्राइली प्रधानमंत्री के कार्यालय के बयान में कहा गया, "बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका वैश्विक स्वतंत्रता का संरक्षक है और इस्राइल दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को बेहद महत्व देता है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप ने जल्द ही अमेरिका में मुलाकात करने पर सहमति जताई।"

क्या ट्रंप-नेतन्याहू के रिश्तों में घटा तनाव?
प्रस्तावित बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप और नेतन्याहू के बीच युद्ध और क्षेत्रीय नीतियों को लेकर मतभेद बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी की बैठक के बाद ट्रंप के करीबी सलाहकारों में नेतन्याहू को लेकर संदेह बढ़ा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस से कहा, "ट्रंप के कई करीबी सलाहकारों का मानना है कि बीबी (नेतन्याहू) हर मुद्दे पर गलत थे।"

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिछले महीने फोन पर हुई बातचीत के दौरान ट्रंप ने लेबनान में इस्राइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू की आलोचना की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री को पागल कहा और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया।

नेतन्याहू की आपत्तियों के बावजूद ट्रंप ने पिछले महीने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने संबंधी एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और परमाणु वार्ता फिर से शुरू की। एक्सियोस ने यह भी दावा किया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से लेबनान में सैन्य कार्रवाई सीमित करने और दक्षिणी लेबनान से शुरुआती वापसी वाले समझौते की दिशा में आगे बढ़ने को कहा।

ईरान वार्ता पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने एक्सियोस से कहा कि वह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि युद्ध के पहले दिन अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त अभियान में खामेनेई की हत्या हुई थी। उन्होंने दावा किया कि ईरान फिर से वार्ता शुरू करने का इच्छुक है, लेकिन अंतिम संस्कार पूरा होने तक दोनों पक्षों ने बातचीत रोकने पर सहमति बनाई है।


उन्होंने कहा, "वे सभी वहां मौजूद हैं। एक ही वार में हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।" खामेनेई के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पर ट्रंप ने कहा, "मुझे लगा था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं। हो सकता है ये आंसू भी नकली हों।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed