{"_id":"5e574beb8ebc3ef3c52fc7e7","slug":"donald-trump-says-india-is-incredible-lot-of-progress-made-in-bilateral-ties-during-his-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के बाद बोले ट्रंप- भारत अद्भुत देश, मोदी सज्जन व्यक्ति और महान नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यात्रा के बाद बोले ट्रंप- भारत अद्भुत देश, मोदी सज्जन व्यक्ति और महान नेता
Thu, 27 Feb 2020 10:26 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Ravi Batra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के भारत के साथ रिश्ते असाधारण हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में पहले से ज्यादा प्रगति हुई है, जहां अमेरिका बहुत ज्यादा व्यापार करता है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) एक महान सज्जन, नेता हैं। भारत एक अद्भुत देश है।'
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति दो दिन के भारत दौरे पर 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जेरेड कुशनेर और शीर्ष अधिकारी थे। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन भी थे। अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप को संबोधित करने के बाद वह आगरा और फिर नए दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
अपने दौरे के दौरान उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। वहीं दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में उन्हें लाखों लोगों ने चीयर किया था। उन्होंने कहा, 'हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया गया और हमने वास्तव में इसका आनंद लिया। संबंधों के संदर्भ में बहुत जबरदस्त प्रगति हुई। भारत के साथ अभी हमारे संबंध असाधारण हैं।'
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हम भारत के साथ बहुत सारा व्यापार करने वाले हैं। वे अब अरबों डॉलर अमेरिका भेज रहे हैं।' एक ट्वीट में उनकी बेटी इवांका ने कहा कि ट्रंप ने घोषणा की कि यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन डब्ल्यूजीडीपी (वूमेंस ग्लोबल डेवलेपमेंट एंड प्रॉस्पेरिटी इनिशिएटिव) के माध्यम से भारत में हमारे आर्थिक संबंधों को मजबूत, विकास में सुधार और महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए एक स्थायी उपस्थिति स्थापित करेगा।
भारत से वापसी के बाद इवांका ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके गर्मजोशी से किए गए आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने आपके खूबसूरत देश का दौरा किया और अमेरिका और भारत की ताकत, भावना और एकता का जश्न मनाया। अपनी यात्रा के दौरान हमने मानव रचनात्मकता की स्मारकीय उपलब्धियों और मानव हृदय की असीम क्षमता का प्रमाण देखा।