{"_id":"5ea13b5f8ebc3e9066315b58","slug":"donald-trump-says-if-kim-jong-un-was-not-ruler-of-north-korea-the-circumstances-of-the-war-between-america-and-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने की उत्तर कोरिया के तानाशाह की तारीफ, कहा- किम जोंग न होते तो अभी युद्ध के हालात होते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने की उत्तर कोरिया के तानाशाह की तारीफ, कहा- किम जोंग न होते तो अभी युद्ध के हालात होते
Thu, 23 Apr 2020 12:23 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग-उन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की तारीफ की है। साथ में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ट्रंप ने किम के अस्वस्थ्य होने की रिपोर्ट पर संदेह भी जताया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किम जोंग के बीमार होने की खबरें हैं, लेकिन हमें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। मेरे उनसे कुछ अच्छे संबंध हैं और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। ट्रंप ने आगे कहा कि वह किम का हालचाल जानने के लिए उनके पास जा सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने किम जोंग की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच युद्ध जैसे हालात होते अगर वहां किम जोंग की जगह कोई अन्य नेता शासन कर रहा होता। बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की हालत सर्जरी के बाद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
किम जोंग हाल ही में 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के उत्सव में भी शामिल नहीं हुए थे। जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह ब्रेन डेड हो गए हैं। दक्षिण कोरिया की ऑनलाइन साइट के मुताबिक 12 अप्रैल को किम हृदय तथा रक्तवाहिकाओं संबंधी प्रक्रिया से गुजरे हैं।