फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says he will not be going to the Inauguration of Joe Biden on January 20

अमेरिका: बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 08 Jan 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says he will not be going to the Inauguration of Joe Biden on January 20
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को होने वाले चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल न होने का एलान किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, 'उन सबके लिए जिन्होंने यह पूछा, मैं 20 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत नहीं करूंगा।'

विज्ञापन


बता दें कि जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राषट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। ट्रंप का यह ट्वीट इस ओर इशारा कर रहा है कि भले ही उन्होंने सत्ता का हत्तातंतरण स्वीकार कर लिया है लेकिन, चुनावी नतीजों को लेकर उनका विरोध पहले की तरह बरकरार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव के पहले से ही धांधली की शंका जताते रहे थे और चुनाव के दौरान व बाद में भी ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। इससे पहले बुधवार को उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में जमकर उत्पात मचाया था। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को इसके लिए उकसाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed