फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump says great honour ahead of his two day visit to India, looking forward for it, pm modi

भारत दौरे से पहले ट्रंप का ट्वीट, फेसबुक पर मैं नंबर एक, मोदी नंबर दो

Sat, 15 Feb 2020 10:39 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 15 Feb 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Donald trump says great honour ahead of his two day visit to India, looking forward for it, pm modi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भाकत यात्रा पर 24 फरवरी को गुजरात आने वाले हैं। वह अपने भारत दौरे को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। उनका कहना है कि भारत जाना उनके लिए सम्मान की बात है। ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दो लोकतांत्रिक देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे लगता है सम्मान की बात है? मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि फेसबुक पर डोनाल्ड ट्रंप एक नंबर पर और भारत के प्रधानमंत्री मोदी दूसरे नंबर पर हैं। मैं दो हफ्तों में भारत जा रहा हूं। इसे लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

 


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा था कि इस दौरे से दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होगी। उन्होंने कहा था, 'मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। भारत अपने सम्मानित अतिथियों का शानदार स्वागत करेगा। यह बहुत विशेष दौरा है और यह भारत-अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करने में लंबा सफर तय करेगा।'


वहीं अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने भारत आने का निमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, '24 और 25 फरवरी को मैं और ट्रंप अहमदाबाद और नई दिल्ली की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं। मैं भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंधों को लेकर भी उत्साहित हूं। दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने को लेकर मैं और ट्रंप दोनों ही उत्सुक हैं।'

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित सरदार पटेल (मोटेरा) स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। माना जा रहा है कि दोनों नेता यहां भाषण भी देंगे। इसके अलावा वे यहां एक रोड शो में भाग लेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed