फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says America has nothing to do with Iran's rocket crash

ईरान में हुए रॉकेट दुर्घटना को लेकर ट्रंप ने कहा- अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं

Sat, 31 Aug 2019 12:44 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 31 Aug 2019 12:44 PM IST
सार

  • ईरान में हुए रॉकेट दुर्घटना पर अमेरिका ने कहा इसमें उसका कोई हाथ नहीं
  • डोनाल्ड ट्रंप ने तस्वीरें जारी कर इस बात की घोषणा की
  • ईरान की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई

विज्ञापन
Donald Trump says America has nothing to do with Iran's rocket crash
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरानी रॉकेट प्रक्षेपण के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए रॉकेट की तस्वीर जारी की और कहा कि अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ईरान की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तरी ईरान के सेमनान स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड पर एक रॉकेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन


ट्रंप ने लॉन्च पैड की एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीर को ट्वीट किया, जिसमें क्षतिग्रस्त वाहनों और लॉन्च पैड की ओर इशारा करते हुए कहा गया कि इसमें ईरान के सफीर उपग्रह रॉकेट शामिल हैं जो गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान में सेमनन लॉन्च साइट वन में सफीर एसएलवी लॉन्च के दौरान हुए भयावह दुर्घटना में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि तेहरान उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने की योजना में अपनी तीसरी कोशिश कर रहा था। इससे पहले ईरान जनवरी और फरवरी में दो कोशिशों के बाद भी उपग्रहों को कक्षा में भेजने में नाकाम रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद जवाद अजरी जहरोमी ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनका एक उपग्रह खो गया है। लेकिन उन्होंने लॉन्च पैड को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। 

मंत्री ने ट्वीट किया कि जाहिर है कि ऐसी खबरें थीं कि उपग्रह को कक्षा में भेजने का तीसरा प्रयास असफल रहा था। वास्तव में, नाहिद 1 सेटेलाइट ठीक हालात में है और वह अभी प्रयोगशाला में है। आगे रिपोर्टर्स चाहें तो प्रयोगशाला में भी जाकर देख सकते हैं। 

अमेरिका अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के चलते ईरानी अंतरिक्ष गतिविधियों पर कड़ी नजर रखता है। ईरान का कहना है कि उसका रॉकेट कार्यक्रम अंतरिक्ष में नागरिक उपयोग के लिए है। हालांकि, रॉकेट लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के समान तकनीक का उपयोग करते हैं, इसलिए वाशिंगटन ईरान की गतिविधियों पर संदेह करता है।


इस सप्ताह की शुरुआत में प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला था कि सेमन सेंटर के इमाम खुमैनी स्पेस पोर्ट में स्थित लॉन्च पैड में नीले रंग से कोट किया गया था, जो यह दर्शाता है कि ईरान एक लॉन्च की तैयारी में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed