फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump says a great day of george floyd as he hails strong job record for united state

ट्रंप ने कहा-जॉर्ज फ्लॉयड के लिए अच्छा दिन, अमेरिका में छिड़ा विवाद

Sat, 06 Jun 2020 12:55 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Jun 2020 12:55 PM IST
सार

  • डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज फ्लॉयड के लिए बताया अच्छा दिन
  • अमेरिका में रोजगार के अवसर सभी को एक समान मिलेंगे- डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका में बेरोजगारी दर 13.3 फीसदी नीचे गिरी

विज्ञापन
donald trump says a great day of george floyd as he hails strong job record for united state
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टिप्पणी की है। ट्रंप ने बीते शुक्रवार को जॉर्ज फ्लॉयड के लिए अच्छा दिन घोषित किया। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़े पैमाने पर देश में रोजगार पैदा करने की बात कही और नस्लीय भेदभाव को खत्म करने के लिए कदम उठाने पर विचार करने को कहा। हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जो बाइडेन ने इस कथन को तुच्छ बताया है।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान उस समय आया जब उनसे बेरोजगारी दर और गिरने पर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने बात घुमाकर फ्लॉयड को लेकर कहा कि नस्ल, रंग, लिंग और धर्म से हटकर सभी लोगों को एक समान अवसर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हमने देखा कि पिछले हफ्ते क्या हुआ था लेकिन हम इसे भविष्य में नहीं होने देंगे।
विज्ञापन



आगे ट्रंप ने कहा कि ऊपर से जॉर्ज जब नीचे देखेगा तो कहेगा कि यह फैसला देश के लिए काफी अच्छा है। ट्रंप ने कहा कि यह जॉर्ज फ्लॉयड के लिए सबसे अच्छा दिन, हर किसी के लिए सबसे अच्छा दिन है, बराबरी के मायने में ये सबसे अच्छा दिन है। जॉर्ज फ्लॉयड एक अश्वेत अमेरिकी नागरिक था, जिसकी पिछले हफ्ते पुलिस की हिरासत में मौत हो गई। जिसके बाद अमेरिका में कई जगह दंगे और हिंसक प्रदर्शन होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में बेरोजगारी दर 13.3 फीसदी नीचे गिर गया है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद से बेहतर बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने आंकड़ें जारी करते हुए कहा कि जल्द ही अमेरिका इस बुरे दौर से बाहर निकल जाएगा और जल्द ही सभी आर्थिक गतिविधियां वापस पटरी पर लौटेंगी।

बाइडेन ने ट्रंप के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड की बर्बरता से हत्या की गई थी और इस घटना में पूरा अन्याय हुआ था। जर्ज फ्लॉयड के आखिरी शब्द थे कि वो सांस नहीं ले पा रहे हैं, जो पूरे देश में गूंजे। बाइडेन ने आगे कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने जो भी कहा कि एक तुच्छ बयान के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।


ट्रंप कैंपेन के संचार निदेशक टिम मुर्थाघ का कहना है कि रोजगार को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को मीडिया ने गलत तरीके से दिखाया है। टिम ने कहा कि ट्रंप के बयान का असल मतलब यह है कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और अमेरिकी लोगों का एक साथ ये दर्शाता है कि कानून के तहत अमेरिका में हर किसी को एक समान अधिकार मिलने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed