फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Said Tariff on India is a direct action against Russia India America Relations

US Tariffs: 'भारत पर टैरिफ रूस के खिलाफ सीधी कार्रवाई', रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच नरम पड़े ट्रंप के तेवर

Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के बाद भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है इसलिए भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ रूस के खिलाफ सीधी कार्रवाई हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका ने रूस से जुड़े देशों पर फेज-2 और फेज-3 टैरिफ अभी लागू नहीं किए हैं।

विज्ञापन
Donald Trump Said Tariff on India is a direct action against Russia India America Relations
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति को लेकर बड़ा बयान दिया। इस बार ट्रंप के बयान में भारत को लेकर तेवर थोड़े नरम नजर आए। इसी कारण उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को रूस के खिलाफ कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अभी रूस से व्यापार करने वाले देशों पर चरण-2 और चरण-3 टैरिफ नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन


भारत को लेकर ट्रंप ने और क्या-क्या कहा?
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि चीन के बाद भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार है। इसलिए भारत पर लगाए गए टैरिफ रूस के खिलाफ सीधी कार्रवाई हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जिसमें 25 प्रतिशत सेकंडरी सैंक्शन 27 अगस्त से लागू हो चुका है। ट्रंप ने आगे कहा कि क्या आप कहेंगे कि भारत पर सेकंडरी सैंक्शन लगाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई? ये रूस को सैंकड़ों अरब डॉलर का नुकसान पहुंचा रहा है। मैंने तो अभी फेज-2 और फेज-3 शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हमास को चेतावनी, कहा- एक साथ 20 बंधकों को मुक्त करे, तेजी से बदलेंगी चीजें
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हफ्ते पहले भी दी थी चेतावनी
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत को चेतावनी दी हो। इससे पहले उन्होंने दो हफ्ते पहले भी भारत को चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता रहा तो उसे बड़े परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, एक रेडियो इंटरव्यू में ट्रंप ने ये भी कहा कि भारत ने उन्हें नो टैरिफ का ऑफर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए गए थे, लेकिन अब भारत ने कहा है कि वे टैरिफ हटाने को तैयार हैं।




ये भी पढ़ें:- India-US Tariffs War: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत पहले लगाता था भारी टैरिफ, अब अमेरिका को दे रहा ये ऑफर

चीन-भारत हमें टैरिफ से नुकसान पहुंचाते हैं- ट्रंप
ट्रंप ने ये भी कहा था कि चीन, भारत और ब्राजील हमें टैरिफ से नुकसान पहुंचाते हैं। मुझे टैरिफ का सबसे अच्छा ज्ञान है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ व्यापार को एकतरफा और असंतुलित बताया और कहा कि भारत अमेरिकी बाजार में प्रवेश कठिन बनाता रहा, जबकि भारत अमेरिका को बहुत सारा सामान बेचता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed