फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump said in meeting with Zelensky Biden is responsible for Russia-Ukraine war

जेलेंस्की संग बैठक में बोले ट्रंप: रूस-यूक्रेन जंग के लिए बाइडन जिम्मेदार,अब त्रिपक्षीय वार्ता के संकेत

Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
सार

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देश यदि यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देते हैं तो अमेरिका इसमें उनका साथ देगा ताकि रूस के साथ युद्ध समाप्त किया जा सके। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व अन्य कई यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने यह भरोसा दिलाया।
 

विज्ञापन
Donald Trump said in meeting with Zelensky Biden is responsible for Russia-Ukraine war
रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेने के बीच जारी संघर्ष पर विराम लगाने की कवायदों के क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक की। इस दौरान कई यूरोपीय नेता भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान के जरिए बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी ये जंग जल्द ही समाप्त होगी। पुतिन भी इसे जारी रखना नहीं चाहते। जेलेंस्की भी इस पर विराम लगाना चाहते हैं। पूरा विश्व ही जंग से ऊब गया है। जल्द ही शांति स्थापित होगी, युद्ध थमेगा। आगे बोलते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि हालांकि ये कब होगा पता नहीं। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इन दोनों देशों बीच जंग के लिए बाइडन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही अब त्रिपक्षीय वार्ता के संकेत दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देश यदि यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देते हैं तो अमेरिका इसमें उनका साथ देगा ताकि रूस के साथ युद्ध समाप्त किया जा सके। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व अन्य कई यूरोपीय नेताओं से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने यह भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


त्रिपक्षीय वार्ता के संकेत दिए
जेलेंस्की और ट्रंप ने वार्ता के बाद उम्मीद जताई कि यूरोप, यूक्रेन व अमेरिका के नेताओं के बीच हुई यह महत्वपूर्ण वार्ता पुतिन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। ट्रंप ने कहा, अगर आज सब कुछ ठीक रहा, तो हम त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। हम रूस के साथ काम करेंगे, हम यूक्रेन के साथ काम करेंगे। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका बिना युद्ध विराम के भी यूक्रेनी संकट को समाप्त करने के लिए बातचीत करने का प्रयास कर सकता है, जिससे लड़ाई रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि रूस, यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी स्वीकार करने पर सहमत होगा। उन्होंने कहा, पुतिन सचमुच कुछ करना चाहेंगे। हालांकि इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि इस मामले में संभावित क्षेत्रीय आदान-प्रदान पर चर्चा करने की आवश्यकता है। जेलेंस्की इस विषय पर अब तक अड़े रहे हैं और यूक्रेन की भूमि रूस को सौंपने के किसी भी प्रस्ताव के विरोध में हैं। जेलेंस्की ने बाद में कहा कि अमेरिका का सुरक्षा गारंटी पर मजबूत संकेत देना महत्वपूर्ण है। ट्रंप ने कहा, मेरे हिसाब से पुतिन भी युद्ध खत्म करना चाहते हैं। 

यूक्रेन को सुरक्षा के मुद्दे पर बहुत मदद दी जाएगी
यूक्रेन को सुरक्षा के मुद्दे पर बहुत मदद दी जाएगी और हम यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर बात करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे लगता है कि यूक्रेन में युद्ध के समाधान में प्रगति हो रही है और पुतिन के साथ उनकी हालिया मुलाकात से कुछ नतीजा निकलने की संभावना है। जेलेंस्की के साथ ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।

जेलेंस्की ने राष्ट्रपति ट्रंप को कहा - धन्यवाद
वहीं, जेलेंस्की ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन में चुनाव के लिए भी तैयार हैं। अगर रूस के साथ युद्ध समाप्त हो जाता है, तो सुरक्षित परिस्थितियों में चुनाव कराए जा सकते हैं। हमें संसद में काम करने की जरूरत है क्योंकि युद्ध के दौरान चुनाव नहीं हो सकते। यूक्रेन में चुनाव फिलहाल मार्शल लॉ के तहत स्थगित हैं।  

जेलेंस्की बोले, हम त्रिपक्षीय बातचीत के लिए तैयार
इन नेताओं ने इस बार एक समूह के रूप में व्हाइट हाउस पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि जेलेंस्की के साथ फरवरी में व्हाइट हाउस में हुई घटना दोबारा न हो। पिछले शुक्रवार को पुतिन के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता में यूरोपीय नेताओं को शामिल नहीं किया गया था। उधर बैठक के दौरान जेलेंस्की ने कहा, त्रिपक्षीय (ट्रंप व पुतिन के साथ) बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

बेहद जल्दबाजी में बुलाई गई बैठक
जेलेंस्की व अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ ट्रंप के मुलाकात के लिए यह बैठक बेहद जल्दबाजी में बुलाई गई है। ट्रंप इसी शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मिले थे। हालांकि इस बातचीत में यूक्रेन युद्ध रोकने के बारे में कोई सहमति नहीं बनी लेकिन ट्रंप ने भविष्य को लेकर उम्मीद जताई थी। उन्होंन पुतिन से इस मुलाकात के बाद कहा था कि अब जेलेंस्की पर यह ज़िम्मेदारी है कि वे उन रियायतों पर सहमत हों जिनसे युद्ध समाप्त हो सकता है।


यूक्रेनी हितों की रक्षा के लिए हुआ यूरोपीय कूटनीतिक शक्ति का दुर्लभ प्रदर्शन
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बैठक के बाद दोनों नेताओं ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ मुलाकात की। ये नेता यूक्रेन के हितों की रक्षा के स्पष्ट लक्ष्य के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे थे। यह यूरोपीय कूटनीतिक शक्ति का एक दुर्लभ प्रदर्शन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed