{"_id":"6aa367bcaad0bc66f70da609","slug":"donald-trump-republican-midterm-convention-charlie-kirk-tribute-turning-point-usa-erika-kirk-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ली किर्क की पहली बरसी: यूएस में राष्ट्रपति के करीबी को श्रद्धांजलि, ट्रंप क्या बोले? 2025 में हुई थी हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चार्ली किर्क की पहली बरसी: यूएस में राष्ट्रपति के करीबी को श्रद्धांजलि, ट्रंप क्या बोले? 2025 में हुई थी हत्या
Fri, 11 Sep 2026 08:01 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:01 AM IST
सार
डलास में रिपब्लिकन मिडटर्म सम्मेलन के दौरान चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी याद में पांच मिनट का वीडियो दिखाया गया और समर्थकों ने ‘चार्ली, चार्ली’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
चार्ली किर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिपब्लिकन मिडटर्म सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को रिपब्लिकन नेताओं और समर्थकों ने 'टर्निंग पॉइंट यूएसए' के संस्थापक चार्ली किर्क को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा हॉल 'चार्ली, चार्ली' के नारों से गूंज उठा। बता दें कि एक साल पहले किर्क की हत्या कर दी गई थी। डलास के बास्केटबॉल स्टेडियम में जुटी भीड़ उस समय एकदम खामोश हो गई, जब किर्क के सम्मान में पांच मिनट का एक स्मृति वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो ने सम्मेलन के सियासी माहौल को कुछ देर के लिए पूरी तरह गमगीन कर दिया। ट्रंप वॉर रूम नाम के ट्रुथ सोशल हैंडल पर किर्क को महान बताया गया। ट्रंप ने इस संदेश और वीडियो को रिपोस्ट किया।
क्या बोले टर्निंग पॉइंट के उपाध्यक्ष?
इस दौरान टर्निंग पॉइंट के उपाध्यक्ष और पादरी लुकास माइल्स ने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी चार्ली किर्क की आवाज कमजोर नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस एक साल में संगठन के सदस्यों और सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। माइल्स ने सम्मेलन में कहा- टर्निंग पॉइंट खत्म नहीं हुआ है। चार्ली ने जिस संस्था की नींव रखी थी, वह लगातार बढ़ रही है और अब एक नई पीढ़ी आगे आ रही है।
कौन थे चार्ली किर्क?
चार्ली किर्क अमेरिकी दक्षिणपंथ में एक बेहद असरदार चेहरा थे। उन्होंने कॉलेज परिसरों में युवाओं का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया, एक चर्चित पॉडकास्ट चलाया और युवा रूढ़िवादी ईसाइयों के बीच गहरी पकड़ बनाई। वह डोनाल्ड ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) अभियान के अलग-अलग गुटों को एकजुट रखने वाले एक अहम सूत्रधार भी थे।
विज्ञापन
एक साल पहले हुई थी हत्या
किर्क की हत्या 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में उस समय कर दी गई थी, जब वह छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मामले में 23 साल के टायलर रॉबिन्सन पर हत्या का गंभीर आरोप है और दोष साबित होने पर उसे मौत तक की सजा मिल सकती है। उसने घटना के अगले दिन खुद सरेंडर कर दिया था, हालांकि अदालत में उसने खुद को बेकसूर बताया है।
ये भी पढ़ें: पुतिन का भारत दौरा: ब्रह्मोस, सुखोई से लेकर एस-400 तक कई समझौते करेंगे भारत-रूस; क्या बढ़ेगी रक्षा साझेदारी?
किर्क की मौत के बाद संगठन में आंतरिक खींचतान भी देखने को मिली है। जानी-मानी पॉडकास्टर कैंडिस ओवेन्स समेत कई लोगों ने सरकारी वकीलों की इस थ्योरी पर सवाल उठाए हैं कि हत्या में सिर्फ रॉबिन्सन ही शामिल था। इसे लेकर इंटरनेट पर भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
अब किर्क की पत्नी एरिका किर्क को टर्निंग पॉइंट की नई सीईओ बनाया गया है, जो अब सार्वजनिक भाषणों का जिम्मा संभाल रही हैं। साथ ही डिबेट कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए अन्य विश्लेषकों को भी मंच दिया जा रहा है। संगठन ने यूटा के ओरेम स्थित उस यूनिवर्सिटी कैंपस में भी एक शोक सभा रखी, जहां किर्क की हत्या हुई थी। संगठन ने अपने बयान में कहा कि किर्क की कमी आज भी महसूस की जा रही है।