फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump releases doctor’s note that says he’s in ‘excellent’ health

US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने उम्र को बनाया मुद्दा! बाइडन के जन्मदिन पर जारी की अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट

Tue, 21 Nov 2023 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 Nov 2023 08:51 AM IST
सार

डॉक्टर डॉ. ब्रूस ने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा पॉजिटिव आई है।उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक हैं। 
 

विज्ञापन
donald Trump releases doctor’s note that says he’s in ‘excellent’ health
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने डॉक्टर का एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति एकदम सही है। खास बात यह है कि पत्र राष्ट्रपति जो बाइडन के 81वें जन्मदिन के मौके पर साझा किया गया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए पत्र में उनके दावों की पुष्टि करने के लिए कोई विवरण नहीं था, जैसे- वजन, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल या किसी परीक्षण के परिणाम। पर न्यू जर्सी के डॉक्टर डॉ. ब्रूस ए. एरोनवाल्ड, जो साल 2021 से ट्रंप के डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य हैं। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी
उन्होंने कहा कि ट्रंप की हाल में की गई जांच रिपोर्ट पहले से कई ज्यादा अच्छी आई है। उन्होंने व्यस्त रहने के बावजूद बेहतर आहार और दैनिक शारीरिक व्यायाम जारी रखा। इससे उनका वजन भी कम हुआ, जो काफी सकारात्मक कदम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही
डॉक्टर का कहना है कि 77 साल के डोनाल्ड ट्रंप एकदम सही हैं और आने वाले वर्षों के लिए एक स्वस्थ सक्रिय जीवनशैली का आनंद लेना जारी रखेंगे।

अगले साल होने हैं राष्ट्रपति चुनाव
गौरतलब है, अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि आने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति जो बाइडन को एक बार फिर आमने सामने देखे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed