{"_id":"6a4f1375d64583bb7c0c42a9","slug":"donald-trump-reiterates-claim-of-ending-india-pakistan-conflict-said-they-were-going-to-go-nuclear-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर ट्रंप का फिर दावा, बोले- परमाणु संघर्ष टलवाया; भारत पहले ही कर चुका है खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: भारत-पाकिस्तान युद्ध पर ट्रंप का फिर दावा, बोले- परमाणु संघर्ष टलवाया; भारत पहले ही कर चुका है खारिज
Thu, 09 Jul 2026 08:50 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:50 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का अलाप रागा है। उन्होंने कहा कि अगर वे युद्ध न रुकवाते तो दोनों देश परमाणु युद्ध के मुहाने पर थे और इसमें करोड़ों लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव परमाणु युद्ध तक पहुंच सकता था, जिससे लाखों लोगों की जान जा सकती थी। ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स मिल्डेनहॉल एयरबेस पर एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, 'सोचिए, भारत और पाकिस्तान। वह युद्ध जारी था। उसे एक सप्ताह हो चुका था। 11 विमान मार गिराए गए थे और वह युद्ध परमाणु संघर्ष में बदलने वाला था।'
ट्रंप ने फिर दोहराया दावा
ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने युद्ध रुकवाने में उनकी भूमिका की सराहना की थी। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तीन से पांच करोड़ लोगों की जान बचाई। लेकिन अंदाजा लगाइए, यह संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती थी।' इस दौरान ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के अपने रिकॉर्ड का भी जिक्र किया और दावा किया कि उन्होंने कई युद्ध रुकवाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'मैंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं।' ट्रंप ने इस दौरान अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच संघर्ष तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच विवाद का भी उल्लेख किया।
नोबेल शांति पुरस्कार पर फिर ठोका दावा
नोबेल शांति पुरस्कार का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की नेता मचाडो ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि विभिन्न संघर्षों को सुलझाने में भूमिका के कारण वह किसी भी अन्य व्यक्ति से अधिक इस पुरस्कार के हकदार हैं। ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह पुरस्कार उन सभी लोगों से पहले मिलना चाहिए था, जिन्हें अब तक नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, क्योंकि किसी ने इतने युद्ध नहीं रुकवाए। मैंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत आठ युद्ध समाप्त कराए।'
विज्ञापन
टैरिफ की वजह से युद्ध रुकवाने का दावा
इससे पहले पिछले सप्ताह सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित पूर्ण युद्ध को दोनों देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी देकर रोका था। उन्होंने कहा था, 'मैंने टैरिफ के जरिए आठ युद्ध रुकवाए। भारत-पाकिस्तान उनमें शामिल हैं। आठ में से पांच युद्ध टैरिफ की वजह से रुके।' उन्होंने कहा, 'मैंने कहा कि अगर आप लड़ाई जारी रखेंगे तो मैं आपके देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। मैंने यही बात दूसरे देश से भी कही। यही मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ किया।'
पहलगाम हमले के बाद छिड़ा था भारत-पाकिस्तान संघर्ष
अप्रैल 2024 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान स्थित सीमा-पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का श्रेय खुद को देने वाले ट्रंप के दावों को नई दिल्ली लगातार खारिज करता रहा है। भारत ने साफ किया है कि संघर्षविराम दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से हुआ था। भारत ने अपने लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराते हुए कहा है कि पाकिस्तान से जुड़े सभी मुद्दे पूरी तरह द्विपक्षीय हैं और इनमें किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए कोई जगह नहीं है।