फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump rally shooter Thomas Crooks' family's first reaction news in hindi

US: ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रुक के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई, दोस्तों ने भी बताया बेहद शांत स्वभाव का

Mon, 15 Jul 2024 10:21 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या।  
 

विज्ञापन
Donald Trump rally shooter Thomas Crooks' family's first reaction news in hindi
ट्रंप पर हमला करने वाला थॉमस - फोटो : एक्स/@a_westgate

विस्तार

अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, शनिवार को एक चुनावी रैली में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई। इस हमले में पूर्व राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। इस पूरी घटना के पीछे जिस शख्स की पहचान हुई वो महज 20 साल का थॉमस मैथ्यू क्रुक्स था। उसे गोलीबारी के तुरंत बाद ही एक स्नाइपर ने मार गिराया। क्रुक्स द्वारा ट्रंप को निशाना बनाए जाने से उसका परिवार गहरे सदमे में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके बेटे ने ऐसा क्यों किया। वहीं, उसके साथियों ने उसे शांत स्वभाव का बताया। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या।  
विज्ञापन


पिता ने क्या दी प्रतिक्रिया?
थॉमस के पिता मैथ्यू क्रुक्स ने एक मीडिया चैनल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने बेटे और उसके द्वारा किए कामों पर तभी कुछ बोलेंगे, जब उनकी बात कानून  प्रवर्तन से हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा ने कहा- हमारा कोई...
हमलावर के चाचा मार्क क्रुक्स ने एक अन्य मीडिया को बताया कि यह घटना पूरे परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि पेंसिल्वेनिया रैली में डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने के लिए थॉमस को किसने प्रेरित किया होगा। 68 साल के मार्क ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या कहना चाहिए। हम अभी भी मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं।'

पेंसिल्वेनिया के रहने वाले मार्क क्रुक्स ने कहा, 'पिछले कई सालों से हमारा थॉमस से कोई संपर्क नहीं था। मैंने बच्चे को तब से नहीं देखा जब वह छोटा था। वह हमें कभी परेशान नहीं करना चाहता था, इसलिए हमने कभी देखा ही नहीं।'

पड़ोसियों ने की तारीफ
हमलावर के माता-पिता मैरी और मैथ्यू क्रुक्स दोनों प्रमाणित व्यवहार परामर्शदाता हैं। थॉमस क्रुक्स 20 साल का था और वह पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में अपना वोट देता। पत्रकारों ने आरोपी के पूर्व सहपाठियों और पड़ोसियों से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि क्रुक्स हाईस्कूल में फिट नहीं होता था। वह एक शांत और अलग बच्चा था, जिसमें उसके साथ के अन्य बच्चों की तरह कोई हिंसक प्रवृत्ति नहीं थी।

सहपाठियों ने बताया शांत
वहीं, उसके सहपाठियों ने उसे एक शर्मीला और खुद में रहने वाला बताया। उन्होंने कहाव कि वह हाईस्कूल में फिट नहीं होता था। उसका राजनीति के प्रति कोई झुकाव नहीं था। उसके साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने कहा कि वह अकेला रहता था, इसलिए उसे परेशान करना आसान होता था। अन्य छात्र उसे कई बार धमकाते थे। 

उसके एक सहपाठी ने कहा, 'मैंने जब खबर सुनी तो मैं बस हैरान गया था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने ऐसा कुछ किया। वह बहुत शांत और खुद में रहने वाला शख्स था।'


थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने शनिवार को एक राजनीतिक रैली में कई गोलियां चलाईं। इसमें से एक गोली डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान में लगी। गोलीबारी की घटना में एक राहगीर की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed