फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump proposes military action on enemy from within amid assassination bids

US: ट्रंप ने देश के अंदर मौजूद दुश्मनों को बताया खतरनाक; 10000 सीमा गश्ती एजेंट नियुक्त करने का भी वादा

Mon, 14 Oct 2024 09:43 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Oct 2024 09:43 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने समर्थकों या विदेशी तत्वों की ओर से हो रही अराजकता को लेकर चिंतित नहीं हैं, लेकिन वह 'कट्टरपंथी वाम पागलों' को लेकर परेशान हैं। 

विज्ञापन
Donald Trump proposes military action on enemy from within amid assassination bids
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दिन यानी पांच नवंबर को आंतरिक दुश्मन से निपटने के लिए सेना की मदद लेने की सलाह दी है। बता दें, हाल ही में कैलिफोर्निया में ट्रंप की रैली के बाहर बंदूक और फर्जी पास के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों को संदेह है कि यह रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की तीसरी बार हत्या करने की कोशिश हो सकती है। वहीं, ट्रंप ने रविवार को वादा किया कि यदि वह दोबारा राष्ट्रपति चुने गए तो 10,000 अतिरिक्त सीमा गश्ती एजेंट नियुक्त करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आव्रजन के मुद्दे पर कमला हैरिस पर हमला बोला। 

विज्ञापन


हमारे पास कुछ बीमार लोग: पूर्व राष्ट्रपति 
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने समर्थकों या विदेशी तत्वों की ओर से हो रही अराजकता को लेकर चिंतित नहीं हैं, लेकिन वह 'कट्टरपंथी वाम पागलों' को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बड़ी समस्या अंदर के लोग हैं। हमारे पास कुछ बहुत बुरे लोग हैं। हमारे पास कुछ बीमार लोग हैं। कट्टरपंथी वाम पागलों, मुझे लगता है कि अगर आवश्यक हो तो नेशनल गार्ड द्वारा या अगर वास्तव में आवश्यक हो तो सेना द्वारा इसे बहुत आसानी से संभाला जाना चाहिए, क्योंकि वे ऐसा नहीं होने दे सकते।'
विज्ञापन


'बाहरी देशों से अधिक अंदर के दुश्मन खतरनाक'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे दो दुश्मन हैं। एक बाहरी दुश्मन और दूसरा आतंरिक दुश्मन। मेरी राय में अंदर मौजूद दुश्मन चीन, रूस और इन सभी देशों से ज्यादा खतरनाक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विरोधियों पर मढ़ा आरोप
चुनाव के दिन अमेरिका में आतंकवादी हमले की कथित साजिश रचने के लिए न्याय विभाग द्वारा एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार करने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने इसका दोष अपने राजनीतिक विरोधियों पर मढ़ा। उन्होंने बार-बार हमला किए जाने वाले प्रवासियों के संदर्भ में कहा, 'मुझे लगता है कि बड़ी समस्या अंदर के दुश्मन हैं, यहां तक कि वे लोग भी नहीं जो हमारे देश में आए और हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं। वैसे वो लोग हमारे देश, कस्बों, गांवों को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं।'

सीमा गश्ती एजेंट पर यह बोले ट्रंप
इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया कि अगर फिर से राष्ट्रपति बने तो 10,000 अतिरिक्त सीमा गश्ती एजेंट नियुक्त करेंगे। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने एरिजोना में एक रैली में कहा कि वह अमेरिकी संसद से सीमा गश्ती एजेंटों के लिए 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि और 10,000 डॉलर के प्रतिधारण और बोनस के लिए धन मुहैया कराने के लिए कहकर इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। 




ट्रंप का समर्थन करने वाले बॉर्डर पेट्रोल यूनियन के नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, 'इससे यह सुनिश्चित होगा कि हम अपनी जरूरत के अनुसार बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों को नियुक्त कर सकेंगे और रख सकेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed