{"_id":"5e291f6c8ebc3e4b0872698b","slug":"donald-trump-promis-imran-khan-talk-to-india-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने इमरान को दिया भरोसा, कश्मीर पर भारत से बात करेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने इमरान को दिया भरोसा, कश्मीर पर भारत से बात करेंगे
Thu, 23 Jan 2020 09:52 AM IST
Priyesh Mishra
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-इमरान खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप के इस भरोसे से पाकिस्तान बेहद उत्साहित है कि इस मुश्किल घड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति उसके साथ हैं और जल्दी ही पाकिस्तान आ सकते हैं। दावोस में विश्व आर्थिक फोरम की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रंप से कश्मीर के सवाल पर हस्तक्षेप करने का फिर से आग्रह किया था। ट्रंप ने पहले की तरह उन्हें यह कहकर भरोसा दिया कि वह इस बारे में नरेन्द्र मोदी से बात करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि ट्रंप और इमरान खान के बीच काफी सकारात्मक बातचीत हुई है और ट्रंप ने यहां तक कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते इससे पहले इतने गहरे कभी नहीं रहे। ट्रंप ने कहा कि इमरान उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और उनके लिए वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कश्मीर के मसले पर जरूर बात करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच के इस संवेदनशील मसले को शुरू से ही गंभीरता से देखते रहे हैं और पहले भी मोदी से इस बारे में बात करने की कोशिश करते रहे हैं। अगर वह पाकिस्तान के लिए इस मसले पर कुछ कर सकने की स्थिति में हुए तो जरूर करेंगे।
विज्ञापन
इमरान खान ने ट्रंप के सामने अधिकृत कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर मानवाधिकारों के उल्लघंन का आरोप भी लगाया। ट्रंप ने कहा कि कश्मीर मसले का जल्द से जल्द कोई न कोई हल निकलना बेहद जरूरी है। कुरैशी ने बताया कि ट्रंप-इमरान की बैठक के दौरान वह भी मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि जल्दी ही अमेरिका से एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान आएगा और पाकिस्तान के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशेगा।