फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US

Donald Trump: ट्रंप ने अरबों खर्च रोकने का फैसला वापस लिया; कहा- 8 माह का वेतन लेकर नौकरी छोड़ें सरकारी कर्मी

Thu, 30 Jan 2025 08:50 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jan 2025 08:50 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबों डॉलर के संघीय खर्च रोकने का फैसला वापस ले लिया है। एक जिला अदालत ने उनके फैसले पर रोक लगाई थी। सरकारी फैसला प्रभावी होने से कुछ मिनट पहले संघीय अदालत की महिला जज ने ट्रंप के फैसले पर सोमवार तक की अस्थायी रोक लगाई थी। इसके अलावा ट्रंप ने कर्मचारियों को 8 माह का वेतन लेकर नौकरी छोड़ने की पेशकश भी की है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अरबों डॉलर के खर्च को रोकने वाले अपने आदेश को वापस ले लिया है। ट्रंप सरकार ने एक संघीय अदालत की ओर से फैसले रोक लगाने के बाद यह फैसला लिया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने फैसला वापस लेने की जानकारी दी। ट्रंप सरकार के इस फैसले से अमेरिकी योजनाओं के लिए सैकड़ों अरब डॉलर की सहायता बाधित होने का खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन


20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद उनकी सरकार ने पहली बार कोई बड़ा फैसला वापस लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने संघीय व्यय की समग्र वैचारिक समीक्षा शुरू करते हुए यह रोक लगाने की योजना बनाई थी। इस योजना के कारण वे संगठन चिंतित हो गए हैं जो वित्तीय रूप से संघीय अनुदानों एवं ऋण पर निर्भर हैं। संघीय न्यायाधीश के इस फैसले से करदाताओं के पैसे पर नियंत्रण को लेकर सांविधानिक टकराव का मंच तैयार हो गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि ऋण और अनुदान को रोकने का निर्णय समग्र भलाई के लिए लिया गया था।
विज्ञापन


कर्मचारियों को 8 माह का वेतन लेकर नौकरी छोड़ने की पेशकश
इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि वह उन सभी संघीय कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने की पेशकश के तहत आठ माह के वेतन का विकल्प दे रहा है। इसे अमेरिकी सरकार का आकार घटाने का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि जो कर्मचारी अगले सप्ताह तक नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनेंगे, उन्हीं को यह लाभ मिलेगा। अमेरिकी सरकार की मानव संसाधन एजेंसी ने भविष्य में छंटनी की भी चेतावनी दी है। 20 लाख कर्मियों को भेजे ईमेल के मुताबिक, जो लोग स्वेच्छा से पद छोड़ेंगे उन्हें 8 माह का वेतन मिलेगा, लेकिन उन्हें 6 फरवरी तक ऐसा करने का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
डेमोक्रेट्स ने ट्रंप के फैसले को मनमाना और अवैध कहा, ट्रंप को करना पड़ा पुनर्विचार
प्रचंड बहुमत के साथ चार साल बाद सत्ता में लौटे रिपब्लिकन नेता ट्रंप अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल के पहले 10 दिनों में ही कई बड़े फैसले कर चुके हैं। हालांकि, संघीय मदद रोकने के इस फैसले के बाद, 22 राज्यों और कोलंबिया जिले के डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल ने प्रशासन के विरुद्ध केस दायर किया व रोक को स्थायी रूप से खत्म करने की मांग की। डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को अवैध व मनमाना कहा। उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रपति को एकतरफा तरीके से इसे रोकने का अधिकार नहीं है। विरोध बढ़ने और अदालत की तरफ से लगाई गई रोक के कारण ट्रंप को अपने इस फैसले पर दोबारा सोचना पड़ा।

Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम
सरकार वह आजादी खत्म कर रही जिनके लिए हम लड़े : मैडोना
अमेरिकी गायिका मैडोना ने ट्रांसजेंडरों को मिले अधिकारों को हटाने पर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। वह बोलीं, यह दुखद है कि नई सरकार उन सभी स्वतंत्रताओं को खत्म कर रही है जिनके लिए हम वर्षों से लड़ते रहे हैं।

Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
हश मनी केस में अपनी सजा को ट्रंप ने दी चुनौती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए गुप्त धन (हश मनी) देने के मामले में अपनी सजा के खिलाफ अपील की है। उन्होंने उस फैसले को रद्द करने की मांग की है जिसके तहत उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जीतने वाला आपराधिक रिकॉर्ड वाला पहला व्यक्ति बना दिया गया है। ट्रंप के वकीलों ने सजा को पलटने की मांग की है।

Donald Trump Order recall white house rescinds memo freezing federal money widespread confusion in US
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
19 वर्ष से कम उम्र वालों के लिंग परिवर्तन पर रोक
अमेरिका में 19 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिंग परिवर्तन करने पर रोक लगाने के लिए ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश दिया है। ट्रंप ने कहा, अमेरिका किसी बच्चे के लिंग परिवर्तन को वित्तपोषित, प्रायोजित, बढ़ावा, मदद या समर्थन नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed