फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump on accepting qatar boeing 747 gift said only fool will not accept

Donald Trump: 'कोई बेवकूफ ही ऐसा करेगा', कतर से बोइंग 747 विमान गिफ्ट मिलने पर ट्रंप का चौंकाने वाला जवाब

Wed, 14 May 2025 08:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 May 2025 08:02 AM IST
सार

ट्रंप ने कहा कि 'क्यों हमारी सेना को, करदाताओं को करोड़ों डॉलर का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाए, जबकि हमें एक ऐसे देश से यह बतौर उपहार मिल रहा है, जिसके लिए हमने अच्छा काम किया है। यह एक बड़ी बचत है।'

विज्ञापन
donald trump on accepting qatar boeing 747 gift said only fool will not accept
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। ट्रंप अपने इस दौरे में कतर भी जाएंगे। ट्रंप के कतर दौरे से पहले वहां की सरकार ने अमेरिका को एक आलीशान बोइंग 747 विमान गिफ्ट देने का एलान किया है। इसके बाद से अमेरिका में उस गिफ्ट की खूब चर्चा है। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर बयान दिया है और कहा है कि कोई बेवकूफ ही होगा, जो इसे स्वीकार नहीं करेगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- करदाताओं के करोड़ों डॉलर बचेंगे
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि 'बोइंग 747 अमेरिकी वायु सेना/ रक्षा विभाग को उपहार स्वरूप दिया जा रहा है, न कि मुझे। यह एक ऐसे देश कतर ने गिफ्ट किया है, जिसकी हमने कई वर्षों तक सफलतापूर्वक रक्षा की है। हमारी सरकार द्वारा इस विमान को अस्थायी तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक हमारा खुद का नया बोइंग विमान तैयार नहीं हो जाता। जिसे मिलने में बहुत देरी हो रही है।' ट्रंप ने कहा कि 'क्यों हमारी सेना को, करदाताओं को करोड़ों डॉलर का भुगतान करने के लिए मजबूर किया जाए, जबकि हमें एक ऐसे देश से यह बतौर उपहार मिल रहा है, जिसके लिए हमने अच्छा काम किया है। यह एक बड़ी बचत है और इस बचे हुए पैसे का हम अमेरिका की बेहतरी में इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई बेवकूफ ही होगा, जो इस उपहार को स्वीकार नहीं करेगा।' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि 'इस सरकार को मिला कोई भी दान, कानून के तहत ही लिया जाएगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 20 डेमोक्रेटिक राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने ट्रंप प्रशासन पर किया मुकदमा, संघीय निधि रोकने की धमकी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ता हुआ महल है बोइंग का 747 विमान
गौरतलब है कि ट्रंप 14 मई को कतर दौरे पर पहुंचेंगे। जहां कतर की सरकार उन्हें 40 करोड़ डॉलर की कीमत वाला लग्जरी बोइंग विमान गिफ्ट करेगी। ट्रंप के कतर पहुंचने पर इसका आधिकारिक एलान किया जा सकता है। इस विमान अपनी उन्नत तकनीक और लग्जरी के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से इस विमान को फ्लाइंग पैलेस भी कहा जाता है। इस विमान में लग्जरी सुइट्स, मास्टर बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज और बाथरूम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह विमान 1100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल प्लेन है। अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान बोइंग 757 जेट है, जिसे दुनिया एयरफोर्स वन के नाम से जानती है। यह 90 के दशक का विमान है। अब अमेरिका की सरकार नया एयर फोर्स वन लेने की प्रक्रिया में है। 

ये भी पढ़ें- Deportation: निर्वासन के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम उपयोग कर सकते हैं ट्रंप, लेकिन 21 दिन पहले देना होगा नोटिस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed