फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Offers Three TV Debates Against Kamala Harris Next Month

US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप की कमला हैरिस को चुनौती, कहा- अगले महीने तीन बहस करने के लिए तैयार

Fri, 09 Aug 2024 08:07 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 09 Aug 2024 08:07 AM IST
सार

कमला हैरिस को आधिकारिक उम्मीदवारी मिले 18 दिन हो चुके हैं। तबसे वह रिकॉर्ड धन जुटा चुकी हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार की बढ़त को कम कर दिया है। लगातार खबरें आ रही हैं कि उनके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ट्रंप अपना प्रचार अभियान बदल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Donald Trump Offers Three TV Debates Against Kamala Harris Next Month
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, ट्रंप ने उपराष्ट्रपति हैरिस के सामने अगले महीने तीन बहस करने का प्रस्ताव रखा है। दरअसल, भारतवंशी डेमोक्रेटिक नेता के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उनकी लगातार बात हो रही है। इससे ध्यान हटाने की पूर्व राष्ट्रपति कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हैरिस को आधिकारिक उम्मीदवारी मिले 18 दिन हो चुके हैं। तबसे वह रिकॉर्ड धन जुटा चुकी हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार की बढ़त को कम कर दिया है। इससे कहीं ना कही डेमोक्रेटिक की जीत का रास्ता खुल गया है। देश की पहली महिला, अश्वेत और दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति अगस्त के मध्य में शिकागो में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं, जिन्होंने एक सकारात्मक संदेश के लिए प्रशंसा हासिल की है। 
विज्ञापन


मैं बहस के लिए तैयार
इस बीच, ट्रंप ने खुद को एक तरह से मूकदर्शक की तरह पाया, जो हैरिस की बढ़ती प्रशंसा से प्रभावित थे। उन्होंने अपना प्रचार अभियान भी कम कर दिया था। पूर्व राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, ' मैं चार, 10 और 25 सिंतबर को टीवी पर बहस करने के लिए तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि वह सहमत होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप ने कई झूठे दावे किए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर पहले की तरह ही हमले जारी रखे। उन्होंने बार-बार पूर्व राज्य अटॉर्नी जनरल और अमेरिकी सीनेटर की बुद्धि पर सवाल उठाए तथा कई बार झूठ भी बोला। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव और कार्यालय में अपने रिकॉर्ड से संबंधित सभी तरह के विषयों पर झूठे दावे किए, जिनमें गैसोलीन की कीमत से लेकर उनकी भीड़ के आकार, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौत और उनके समर्थकों द्वारा 2021 में यूएस कैपिटल में विद्रोह शामिल हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पांच नवंबर को होने वाले मतदान के बाद सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण होगा, लेकिन सवाल उठाया कि क्या चुनाव ईमानदार होगा और दावा किया कि कैपिटल में हुए घातक दंगे के बावजूद पिछला हस्तांतरण शांतिपूर्ण रहा था।


अभियान में बदलाव की जरूरत नहीं: ट्रंप
यहां तक कि ट्रंप ने इस बात से भी साफ इनकार कर दिया कि 21 जुलाई को राष्ट्रपति जो बाइडन की जगह हैरिस के चुनावी मैदान में आने के बाद उन्हें अपने अभियान में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, 'उनकी वही नीतियां हैं, खुली सीमाएं और अपराध पर कमजोर। मुझे लगता है कि वह बाइडन से भी बदतर हैं।'

10 सितंबर को पहले से निर्धारित एबीसी प्रेसिडेंशियल डिबेट से ट्रंप के पीछे हटने पर प्रतिद्वंद्वी ने निशाना साधा था। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों उम्मीदवार अब आमने-सामने होने के लिए सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed