Trump: 'अब यह युद्ध खत्म होना चाहिए', दावोस में जेलेंस्की से मिले ट्रंप, बोले- जल्द पुतिन से करेंगे मुलाकात
दावोस में ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ट्रंप ने एक बार फिर रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध को अब रोका जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुतिन से मुलाकात को लेकर भी अहम जानकारी दी।
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से स्विट्जरलैंड के दावोस में मुलाकात की है। इस बात की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने दी। उन्होंने बताया कि जेलेंस्की के रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर उनकी अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संदेश भी दिया कि अब युद्ध खत्म होना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पुतिन से आज या कल मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि मैंने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। मुलाकात अच्छी रही। हम राष्ट्रपति पुतिन से आज या कल मिलेंगे। इस दौरान ट्रंप ने युद्ध को खून की बौछार बताते हुए कहा कि यह भयानक है। ड्रोन हफ्ते में हजारों लोगों को मार रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- WEF 2026: ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर किए हस्ताक्षर, पुतिन ने सदस्यता के लिए पेश किया ये अनोखा प्रस्ताव
युद्ध को रोकने का प्रयास जारी
इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन रूस संघर्ष रोकने के अपने प्रयासों की भी बात की। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में बहुत सारे लोग मारे गए हैं, इसलिए अब युद्ध को खत्म होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वे जेलेंस्की और पुतिन को ऐसा समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अब युद्ध का अंत करना जरूरी है।
बता दें कि हाल ही में दावोस में विश्व आर्थिक मंच में ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने पर एक समझौते के करीब हैं, लेकिन पहले उन्होंने सोचा था कि यह मामला जल्दी निपट जाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बहुत गहरी नफरत है, जो समझौते के लिए सही नहीं है। इसे रोका जाना चाहिए, ताकि लाखों लोगों की जान बच सके।
ये भी पढ़ें:- Board of Peace: दावोस में ट्रंप ने रखी 'बोर्ड ऑफ पीस' की नींव, भारत समेत इन देशों ने क्यों बनाई दूरी?
जेलेंस्की ने नहीं किया समझौता मंजूर?
ट्रंप ने यह भी बताया कि कई बार रूस के साथ समझौता हुआ, लेकिन जेलेंस्की ने हर बार इसे मंजूर नहीं किया। उन्होंने इसे बहुत मुश्किल संतुलन बताया। जेलेंस्की ने कहा है कि उनके प्रतिनिधि अमेरिकी अधिकारियों के साथ युद्ध के बाद सुरक्षा और आर्थिक मदद से जुड़े दस्तावेज अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.