फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory

MAGA Rally: अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत; शपथ से पहले बोले ट्रंप

Mon, 20 Jan 2025 04:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 04:21 AM IST
सार

कुछ की घंटो में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही अमेरिका में ट्रंप युग की शुरुआत हो जाएगा। इससे पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मेगा रैली) के दौरान संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं।  हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
ट्रंप के भाषण का अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप युग स्टार्ट होने में कुछ घंटो का समय बचा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मेगा रैली) में अपने समर्थकों को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपनी जीत को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत बताया। 
विज्ञापन

 

Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
ट्रंप के भाषण का अंश - फोटो : अमर उजाला
अपने देश का गौरव वापस लाएंगे- ट्रंप
उत्साहित समर्थकों के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) रैली में कहा कि हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं।  हम कल दोपहर को अपने देश को उसका गौरव वापस लौटाने जा रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि अमेरिका में पतन के 4 लंबे वर्षों का पर्दा गिर चुका है। ट्रंप ने कहा, 'हम अमेरिकी शक्ति और समृद्धि, सम्मान और गौरव के एक नए दिन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेट खेमे के बाइडन प्रशासन के कार्यकाल पर हमला बोला और कहा, हम हमेशा के लिए, एक असफल, भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के शासन को समाप्त करने जा रहे हैं... हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे हैं। 

Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
ट्रंप के भाषण का अंश - फोटो : अमर उजाला
अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे- ट्रंप
अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अपने स्कूलों में देशभक्ति को बहाल करने जा रहे हैं, अपनी सेना और सरकार से कट्टरपंथी वामपंथी और जागरूक विचारधाराओं को बाहर निकालेंगे। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
Donald Trump - फोटो : Amar Ujala

अपनी जीत को ट्रंप ने बताया 'ट्रंप का प्रभाव'
डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विजय रैली में कहा कि मेरे राष्ट्रपति बनने से पहले ही आप ऐसे परिणाम देख रहे हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। लोग इसे ट्रम्प प्रभाव' कह रहे हैं और यह प्रभाव आप सभी के कारण है। साथ ही उन्होंने टिकटॉक के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस पर काम कर चुके हैं और उन्होंने एक टिकटॉक निर्माता को काम पर रखा था।
 



टिकटॉक पर भी बोले ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ने कभी भी युवा वोट नहीं जीते थे, लेकिन उन्होंने 36 अंकों से यह जीत हासिल की और इसलिए उन्हें टिकटॉक पसंद है। उनका कहना था कि टिकटॉक को बचाना जरूरी है क्योंकि इससे कई नौकरियां बच सकती हैं, और वे नहीं चाहते कि इसका व्यापार चीन को चला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने टिकटॉक को मंजूरी इस शर्त पर दी थी कि अमेरिका के पास टिकटॉक का 50% हिस्सा होगा।

 

Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
ट्रंप के भाषण का अंश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम एशिया पर भी बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के हिंसक संघर्ष पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि हमने मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम उठाते हुए एक ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता हासिल किया है। यह समझौता नवंबर में हमारी ऐतिहासिक जीत के कारण संभव हो सका। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले बंधकों को अभी-अभी रिहा किया गया है। ट्रंप ने बिडेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाइडन ने कहा कि उन्होंने समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो इस्राइल-हमास संघर्ष कभी नहीं होता।



 

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन साल से जारी युद्ध पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा, मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा।' ट्रंप ने कहा कि शायद आप लोगों को पता नहीं है कि हम संघर्ष विराम के कितने करीब पहुंच चुके हैं।
 

Donald Trump MAGA Rally Speech Updates US President Elect says 2024 most epic political victory
डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क। - फोटो : PTI
इसके अलावा ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अध्यक्षता में सरकारी दक्षता का नया विभाग बनाने का एलान भी किया। उन्होंने इस घोषणा के साथ मंच मस्क के हवाले कर दिया। इस मौके पर एलन मस्क ने कहा, "... हम बहुत सारे बदलाव करने के लिए तत्पर हैं। यह जीत एक शुरुआत है। आगे बढ़ने के लिए जो महत्वपूर्ण है वह है महत्वपूर्ण बदलाव करना और आने वाली शताब्दियों के लिए अमेरिका को मजबूत बनाने की नींव रखना। 

इसके बाद ट्रंप ने अपने चुनावी नारे- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के साथ संबोधन का समापन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed