US: 'भाषण के दौरान पतंग से भी ज्यादा उड़ रहे थे', व्हाइट हाउस में कोकीन को लेकर ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना
US: जो बाइडन के साथ डिबेट की मांग करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कार्यक्रम से पहले डेमोक्रेट नेताओं का ड्रग परीक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं डिबेट करना चाहता हूं और मुझे लगता है कि डिबेट से पहले उनका ड्रग परीक्षण किया जाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में इस साल आम चुनाव होने हैं। उससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमलावर हैं। अपने ताजे हमले में ट्रंप ने बाइडन के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण को सबसे खराब करार दिया। ट्रंप गुरुवार को रेडियो प्रसारक ह्यूग हेविट के साथ इंटरव्यू में दिखाई दिए। उन्होंने पिछले साल जुलाई में व्हाइट हाउस से बरामद कोकीन की खबरों का भी जिक्र किया।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति बाइडन कोकीन का इस्तेमाल कर रहे थे, तो ट्रंप ने कहा कि पिछले महीने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण के दौरान बाइडन कुछ ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे थे। ट्रंप ने कहा, मुझे नहीं पता कि वह इस्तेमाल कर रहे थे या नहीं। लेकिन वह पतंग से भी ज्यादा उड़ रहे थे। वैसे मैंने अब तक का उनका यह सबसे खराब भाषण देखा है।
ट्रंप ने कहा, आप जानते हैं कि वहां सफेद पाउडर मिला। व्हाइट हाउस में कोकीन का इस्तेमाल हुआ, इसके बारे में मुझे पता नहीं। मुझे लगता है कि वहां कुछ तो हो रहा था। उन्होंने दावा किया कि बाइडन को किसी तरह से मदद की जा रही है। ऐसा लगता है कि वह ज्यादातर समय सो रहे हैं।
बाइडन के साथ डिबेट की मांग करते हुए ट्रंप ने कहा कि कार्यक्रम से पहले डेमोक्रेट नेताओं का ड्रग परीक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं डिबेट करना चाहता हूं और मुझे लगता है कि उनके साथ डिबेट से पहले ड्रग परीक्षण किया जाना चाहिए। मैं ड्रग परीक्षण चाहता हूं।
ट्रंप के दावे के बावजूद अब तक इस बात के कई सबूत नहीं मिले हैं कि बाइडन ने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण के दौरान किसी तरह के ड्रग के प्रभाव में थे। रिपब्लिकन और बाइडन के आलोचक सवाल करते रहे हैं कि उन्हें यह उर्जा कहां से मिली थी।