महाभियोग: अमेरिकी सांसद ने कहा- ईसा मसीह को भी ट्रंप से ज्यादा अधिकार दिए गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मंजूरी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव से मिल गई है। अब ऊपरी सदन सीनेट में ट्रंप पर मुकदमा चलाया जाएगा। अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ऐसे तीसरे राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ महाभियोग को मंजूरी दी गई है। डेमोक्रेट सांसदों के बहुमत वाले अमेरिकी संसद के निचले सदन ने 197 के मुकाबले 230 मतों से महाभियोग को मंजूरी दे दी।
इस दौरान संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के सांसदों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर विवादित बयान दिए। रिपब्लिकन सांसद बैरी लूडरमिल्क ने कहा कि जब ईसा मसीह के खिलाफ सुनवाई हो रही थी, तब उन्हें भी ट्रंप से ज्यादा अधिकार दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं, जब ईसा मसीह को राजद्रोह के झूठे आरोप में फंसाया गया, तब रोम के गवर्नर ने उन्हें अपने आरोपियों के साथ आमने-सामने आने का मौका दिया। ट्रंप को इस सुनवाई में जितने अवसर और अधिकार दिए गए, उससे कई ज्यादा अधिकार ईसा मसीह को सजा सुनाने वाले अधिकारी ने उन्हें दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.