फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Hush Money conviction Prosecutors urge not to toss out GOP Leader immunity claim Updates in Hindi

Donald Trump: सरकारी वकीलों की अपील- हश मनी केस में दोषसिद्धि खारिज करना ठीक नहीं, ट्रंप को बड़े झटके की आशंका

Fri, 26 Jul 2024 01:18 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 26 Jul 2024 01:18 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हश मनी ट्रायल यानी मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के आरोपों वाले मुकदमे में ट्रंप को दोषी माना जा चुका है। हालांकि, ताजा घटनाक्रम में सरकारी वकीलों ने जज से अपील की है कि ट्रंप की दोषसिद्धि को खारिज करना सही नहीं होगा।

विज्ञापन
Donald Trump Hush Money conviction Prosecutors urge not to toss out GOP Leader immunity claim Updates in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

रिपब्लिकन नेता और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे मुकदमे में सरकारी वकीलों की अपील के कारण उनकी परेशानी बढ़ सकती है। सरकारी वकील यानी अभियोजन पक्ष ने हश मनी केस में जज से अपील की है कि ट्रंप की दोषसिद्धि को खारिज करना ठीक नहीं है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजकों ने न्यायाधीश से आग्रह किया है कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुप रहने के लिए धन देने के मामले में दोषसिद्धि को खारिज न किया जाए। इस अपील से ट्रंप के प्रतिरक्षा वाले दावे को झटका लगा है।
विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति होने का हवाला देते हुए अपने खिलाफ मुकदमेबाजी को चुनौती दी थी। हालांकि, कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया है। इसी बीच अभियोजन पक्ष की ताजा अपील के बाद ट्रंप को चुनाव में बड़े झटके की आशंका है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे रिपब्लिकन खेमे के प्रत्याशी के रूप में चुनावी अभियानों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में अगर अदालत का फैसला उनके खिलाफ आता है तो उन्हें बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed